Publish Date:Sat, 25/April 2020
R24News : धनबाद। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में लगाए गए Lockdown का एक महीना पूरा हो गया है। अब केंद्र सरकार ने Modified Lockdown की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इसके तहत धीरे-धीरे छूट दी जा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी कर शनिवार से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रजिस्टर्ड दुकानों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दे दी। हालांकि धनबाद में इसके अनुपालन को लेकर उपायुक्त अमित कुमार ने स्थिति स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा निर्गत निर्देश के आलोक के पश्चात ही अन्य दुकानें संचालित की जा सकती हैं।
गृह मंत्रालय के आदेश से संबंधित खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद शनिवार को धनबाद में दुकानें खुलने लगी। हीरापुर बाजार में तो चहल-पहल बढ़ गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा निर्गत निर्देश के आलोक के पश्चात ही अन्य दुकानें संचालित की जा सकती हैं।
वर्तमान में केवल आवश्यक सामग्रियों की दुकानें ही खुली रहेंगी। झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा निर्गत निर्देश के आलोक के ही अन्य दुकाने संचालित की जा सकती हैं। सभी विक्रेता बंधुओं से अपील है कि प्रशासन द्वारा निर्गत नियमो का पालन सुनिश्चित करें तथा निर्देशो की प्रतिक्षा करें।
— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) April 25, 2020