• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Sunday, August 14, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

आठ दिनों में लगातार घर से निकले 123 सांपों से दहशत, डर के मारे पड़ोसियों के घर सो रहे बच्चे

आठ दिनों में लगातार घर से निकले 123 सांपों से दहशत, डर के मारे पड़ोसियों के घर सो रहे बच्चे
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

Publish Date:Thu, 21/May 2020

R24News : सांप अगर खेल दिखाने वाले के हाथ में हो तो आराम रहता है, लेकिन जब एक भी सांप घर में से निकल जाए तो दहशत बन जाती है। जिससे बाहर निकलने में काफी समय लग जाता है। रौन के चचाई गांव के एक घर से लगातार सांप निकल रहे है, जिसके बाद घरवालों का जीवन संकट में नजर आने लगा है। मकान से रोजाना 5 से 25 सांप के बच्चे निकल रहे हैं। पिछले 8 दिन में 123 सांप के बच्चे निकले हैं। सांप के निकलने से पूरा परिवार दहशत में जी रहा रहा है। भय का माहौल इतना है कि बच्चों को पड़ोसियों के यहां सोने के लिए भेजा जा रहा है।

चचाई गांव निवासी रामप्रकाश कुशवाहा के घर में रात के समय लगातार सांप के बच्चे निकल रहे हैं। एक घर से सांप के बच्चे निकलने से पूरे गांव के लोगों में खलबली मच गई। परिवार में 12 लोग रहते हैं, जिसमें से कई लोग रात के समय पड़ोसी के यहां सोने जा रहे हैं। भाई जीवन सिंह कुशवाह ने बताया कि घर के अंदर पक्के कमरे को स्टोर रूम के रूप में उपयोग किया जाता है। 8 दिन पहले अचानक शाम 7.30 बजे 4-5 सांप के बच्चे स्टोर में पक्के फर्श पर रेंगते मिले। परिजन ने सांप के बच्चों को बर्तन में रखकर गांव के बाहर सांप की बांमी(सांप का रहने का बिल) के पास छोड़ आए।

जानकारी पंचायत के पदाधिकारियों को भी दी, लेकिन नहीं मिली मदद

जीवन के मुताबिक पिछले 8 दिन में अब तक रात के समय 123 सांप के बच्चे स्टोर रूम से निकले हैं। इसमें एक रात 51, दूसरी रात 21 निकले हैं। इसके बाद कभी 5 तो कभी 8 सांप के बच्चे निकले हैं। घर में लगातार निकल रहे सांप के बच्चों की जानकारी पंचायत के पदाधिकारियों को दी। इसके बावजूद अभी तक हमें कोई सहायता नहीं मिल सकी है। हालांकि आसपास के सपेरे भी बुला चुके हैं, लेकिन स्टोर रूम में सांप के बच्चे कहां से निकल रहे हैं ये पता नहीं कर सके।

3 महीने पहले से जोड़ी बात

जीवन कुशवाह ने बताया कि करीब 3 महीने पहले शाम के समय स्टोर रूम से एक सांप निकला था। उस समय परिवार के लोगों ने उसे जाने दिया था। सांप निकलकर बीहड़ में चला गया था। अब करीब 8 दिन से लगातार सांप के बच्चे निकल रहे हैं। सपेरे महेन्द्र नाथ का कहना है, कि स्टोर रूम में आकर किसी सांप ने सुरक्षित स्थान देख कर अंडे रख दिए होंगे, जिनका समय पूरा होने पर अंडों से बच्चे निकल रहे हैं। गर्मी की उमस की वजह से सांप बाहर निकल रहे हैं।

Share this on WhatsApp
Tags: Corona VirusDHANBADINDIAjharkhandLOCKDOWNR24 News
Previous Post

लॉकडाउन के बीच परिवहन का आभाव अब खुद लोगों तक पहुंच रहे बैंक अधिकारी : केरल

Next Post

14 साल से कम उम्र बच्चों के लिए आरोग्य सेतु ऐप जरूरी नहीं, विमान यात्रा पर गाइडलाइन जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In