• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Tuesday, July 5, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home दुनिया

उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का भतीजा अचानक हुआ गायब, सीआईए पर शक की सूईं

उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का भतीजा अचानक हुआ गायब, सीआईए पर शक की सूईं
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के भतीजे किम हान सोल के अचानक गायब होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। शक की सुईं किम के साथ अमेरिका की इंटेलिजेंस सर्विस पर भी जा रही है। दरअसल, किम हान सोल तानाशाह किम के सौतेले भाई किम जोंग नाम का बेटा है। किम जोंग नाम की वर्ष 2017 में कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर नर्व एजेंट देकर हत्‍या कर दी गई थी। इस हत्‍या के आरोप में एक वियतनाम की महिला दोन थी हुओंग और एक इंडोनेशियाई महिला सिति आसियाह को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्‍त नाम की हत्‍या को लेकर उत्‍तर कोरिया के तानाशाह को जिम्‍मेदार ठहराया गया था। हालांकि प्‍योंगयांग ने हमेशा ही इन खबरों और आरोपों का खंडन किया था।

लेकिन अब दोबारा किम के भतीजे के गायब होने के पीछे उत्‍तर कोरिया की तरफ सवाल उठ रहे हैं। अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सोल, उनकी बहन और उनकी मां ने बेहद गोपनीय तरीके से वर्ष 2017 में उत्‍तर कोरिया छोड़ दिया था। इसके बाद सोल को आखिरी बार अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक एजेंट के साथ देखा गया था। इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं है।

सोल के बारे में कहा जाता है कि वो काफी लग्‍जरी जीवन जीने का आदी है। अपने पिता की हत्‍या के बाद वो पूरी तरह से चर्चाओं से अलग-थलग जीवन बिता रहा था। मीडिया में आई खबरों में यहां तक कहा गया है कि सोल को सीआईए ने किसी खतरे की आशंका के मद्देनजर अपने सुरक्षा घेरे में लेकर कहीं दूसरी जगह पर पहुंचा दिया है। कहा ये भी जा रहा है कि सोल ने सीआईए एजेंट के सामने खुद सरेंडर किया था। 25 वर्षीय सोल ने काफी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं।

पिता की मौत के बाद से ही सोल अपनी मां और बहन के साथ गुमनामी का जीवन जी रहे थे। खबरों में ये भी कहा गया है कि पिता की मौत से दो दिन पहले वो ताइवान के एक ग्रुप के साथ मिले थे। खबरों के मुताबिक पिता की मौत के बाद ही वो North Korean resistance movement Free Joseon के संपर्क में आए थे। तभी उन्‍हें इस बात का आभास हआ कि पुलिस उनपर निगाह रखे हुए है।

आपको यहां पर ये भी बता दें कि सोल के पिता का जहां उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से कोई लेना देना नहीं था वहीं सोल किम को सार्वजनिकतौर पर तानाशाह कह चुके हैं। हालांकि उनके पिता किम जोंग नाम को कभी उत्‍तर कोरिया की सत्‍ता की दौड़ में एक दावेदार माना जाता था, लेकिन वो वहां की सरकारों के तानाशाही रवैये से घबराकर काफी पहले देश छोड़कर दूसरे देश में जीवन बिता रहे थे। उनकी हत्‍या से पहले तक उनका नाम बेहद कम ही लोगों ने सुना भी था। जहां तक सोल के गायब होने की बात है तो आपको यहां पर ये भी बता दें कि दिसंबर 2013 में भी वो इसी तरह से यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रांस से गायब हो गए थे। रूस की समाचार एजेंसी के मुताबिक उस वक्‍त भी वो पुलिस अधिकारी से मुलाकात के बाद गायब हुए थे।

Share this on WhatsApp
Tags: BOLLYWOODCorona VirusDHANBADINDIAjharkhandLOCKDOWNR24 News
Previous Post

50 हजार लोगों से गुलजार रहने वाला शहर अब है वीरान, 6 लाख को है घर वापसी का इंतजार

Next Post

कोविड-19 से बचाव कर सकती है एमएमआर वैक्सीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In