Publish Date:Sat, 2/May 2020
-
महिला के आठ बच्चे हैं, जिनमें सबसे छोटा बच्चा भूख से रो रहा था
-
महिला विधवा है, उसके पति को पिछले साल डाकुओं ने मार डाला था
-
महिला की हालत देख पड़ोसी ने मीडिया को इस बारे में सूचित किया
R24News : केन्या में आठ बच्चों की एक मां ने अपने बच्चों को खाना बनाने का यकीन दिलाने के लिए बर्तन में पत्थर उबालने के लिए डाल दिए। महिला ने बताया कि उसने इसलिए ऐसा किया ताकि बच्चे खाना बनने का इंतजार करते-करते सो जाएं।
बीबीसी के मुताबिक, मोम्बासा में रहने वाली महिला पनिहा बहाती किसाव अनपढ़ है। वह लोगों के कपड़े धोती है। कोरोनावायरस की वजह से लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इस कारण उसका काम छिन गया है। महिला की पड़ोसी ने यह दुखद दृश्य देखा, तो उन्होंने मीडिया को सूचित किया। साथ ही महिला का एक बैंक अकाउंट भी खोला।
केन्या के लोग मदद को आगे आए
इसके बाद केन्या से कई लोग उसकी मदद को आगे आए। बैंक खाते में और मोबाइल फोन के जरिए महिला को लोगों ने पैसा दान करना शुरू किया। किसावो एक विधवा है। उसके पति को पिछले साल डाकुओं ने मार डाला था। वह दो कमरे के घर में रहती है, जहां न पानी की सुविधा है न बिजली की।
