Publish Date:Fri, 06/March2020
-
श्रीकृष्ष्ण जन्म महोत्सव के आयोजन में बिखरी अनूठी आभा
-
यमुना और गिरिराज जी से बना है ब्रज
-
गिरवर निकुंज में होली महोत्सव आज से
R24News : गोवर्धन। परिक्रमा मार्ग के गिरवर निकुंज में होली महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित 108 भागवत कथा का महोत्सव में गुरूवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धार्मिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया व्यास आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कथा में व्यासपीठ से आचार्य जी ने कहा कि परमात्मा ही कृष्ण का स्वरूप है कृष्ण का जन्म नंद यशोदा के यहां हुआ है।
प्रभु के आदेश से ही श्रीयमुना जी ब्रज में आई हैं। साक्षात प्रभु स्वरूप गिरिराजजी ब्रज में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि जहां कृष्ण हैं, यमुना जी हैं और गिरिराज जी विराजमान हैं। वही साक्षात ब्रज है। इस अवसर कथा प्रांगण में हजारों लोगों ने नंद के घर आनंद भये जय कन्हैया लाल के बीच उपहार लुटाये।
गोवर्धन के गिरवर निकुंज में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का आनंद लेते भक्त