Publish Date:Tue, 17/March2020
-
18 महीने बाद रिटायर हाेने वाले राव काे डीजीपी का प्रभार
-
9 महीने डीजीपी रहे केएन चाैबे का दिल्ली तबादला
R24News : रांची/ 9 महीने तक झारखंड के डीजीपी रहे केएन चाैबे का दिल्ली तबादला हाे गया है। 18 महीने बाद रिटायर हाेनेवाले एमवी राव काे डीजीपी का दायित्व मिला है। झारखंड कैडर के 87 बैच के अाईपीएस अफसर राव काे अपने ही वेतनमान में प्रभार दिया गया है। उनकी पदस्थापना हाेमगार्ड महानिदेशक सह महासमादेष्टा गृृह रक्षावाहिनी व अग्निशमन सेवा में भी बनी रहेगी। वहीं, 86 बैच के अाईपीएस अफसर अाैर डीजीपी केएन चाैबे काे विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस अाधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली भेजा गया है।
चाैबे ने डीजीपी पद पर अाठ जून 2019 काे याेगदान दिया था। वे अगस्त 2021 अौर एमवी राव सितंबर 2021 में रिटायर हाेंगे। हेमंत साेरेन की सरकार गठन के बाद ट्रांसफर-पाेस्टिंग के मामले में यह अब तक का सबसे बड़ा फैसला है। केंद्र में डीजी के रूप में इंपैनलमेंट के लिए जल्द ही राज्य सरकार की अाेर से केंद्र सरकार से अनुशंसा की जाएगी। राज्य में अभी अाईपीएस के रूप में सबसे सीनियर 86 बैच के अफसर वीएचराव देशमुख हैं। वे रेल डीजी हैं।
इधर, झारखंड कैडर के संजय बने केंद्र में डीजी फारेस्ट
झारखंड कैडर के आईएफएस अधिकारी संजय कुमार को केंद्रीय पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। वह भारतीय वन सेवा के 1984 बैच के अधिकारी हैं और उन्हें वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें वन पर्यावरण मंत्रालय में विशेष सचिव की भी जवाबदेही सौंपी गई है। झारखंड अलग राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है कि जब झारखंड कैडर के किसी अधिकारी को इतने बड़े पद का दायित्व सौंपा गया है।
संजय कुमार झारखंड में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। पिछले साल दिसंबर माह में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे और फाॅरेस्ट के अपर महानिदेशक पद पर योगदान दिया था।


