Publish Date:Thu, 21/May 2020
R24News : धनबाद में एक नया कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। यह मरीज गोविंदपुर प्रखंड के बरवापूर्व के दुमदुमी गांव का रहने वाला है। यह धनबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव का 7वां मामला है।
नया कोरोना पॉजिटिव मरीज 25 वर्षीय युवक है। हाल ही में सूरत से लौटा था। वह होम क्वारंटाइन था। उसका स्वाब सैंपल लेकर पीएमसीएच में जांच की गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि उपायुक्त अमित कुमार ने की है। उन्होंने कहा है कि सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए मरीज के गांव को कंटेनमेंट जोन बना इलाके को सील किया जाएगा। गांव के तीन किलोमीटर के इलाके में कर्फ्यू लगेगा। नए मरीज को लेकर धनबाद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या सात हो गई है। 2 मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 का बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। नए मरीज को भी कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
बहनोई के संपर्क में आया था कोरोना संक्रमित युवक
धनबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सातवां मरीज बरवाअड्डा का दुमदुमी का रहने वाला है। युवक 9 मई को ट्रेन से सूरत से धनबाद पहुंचा था। सदर अस्पताल में जांच करते युवक को उसके गांव के क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया था। संक्रमित युवक के संपर्क में वहां कई लोगों के आने की सूचना है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों की खोज शुरू कर दी है। युवक के संपर्क में उसका बहनोई भी आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बहनोई और उसके पूरे परिजन की जांच कराई जाएगी।
11 दिन के बाद आई रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही
9 मई को सदर अस्पताल में युवक का स्वाब संग्रह किया गया था। लेकिन 24 घंटे की जगह युवक की रिपोर्ट 11 दिन के बाद दी गई। लगभग इतने दिनों तक युवक रिपोर्ट के इंतजार में रहा। यह युवक गांव के ही क्वारंटाइन सेंटर में था। 11 दिन होने के बाद युवक को लगा, अब अपने घर जा पाएगा। लेकिन 11 दिन के बाद रिपोर्ट आई और उसे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
सदर में नहीं था जगह, तो भेज दिया गांव
युवक की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की नाकामी सामने आ रही है। दरअसल सदर अस्पताल में पहले से ही काफी संख्या में संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। नई जगह की तलाश अभी तक प्रशासन की ओर से नहीं की जा सकी है। लिहाजा संक्रमित इस युवक को उसके गांव भेज दिया गया। गांव में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर में पिछले 9 मई से युवक भर्ती था। सेंटर में दूसरा कोई संदिग्ध नहीं था। युवक से मिलने उसका बहनोई भी सेंटर में आया था।
कोविड-19 के अबतक झारखंड में मिले इतने मरीज
-
रांची : 106
-
गढ़वा : 47
-
हजारीबाग : 33
-
पलामू : 15
-
बोकारो : 10
-
गिरिडीह : 12
-
कोडरमा : 14
-
धनबाद : 07
-
देवघर : 05
-
पूर्वी सिंहभूम : 11
-
दुमका : 02
-
सिमडेगा : 03
-
जामताड़ा : 02
-
गोड्डा : 01
-
लातेहार : 04
-
लोहरदगा : 02
-
रामगढ़ : 03
-
पश्चिमी सिंहभूम : 01
-
गुमला : 03
-
सरायकेला-खरसावां : 01