Publish Date:Tue, 24/March2020
-
देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 500 के पार चला गया
-
महाराष्ट्र में पिछले आठ दिन में कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की मौत
R24News : देश में कोरोनावायरस की स्थिति गंभीर होती जा रही है। संक्रमितों का आंकड़ा 500 पार कर गया। 14 दिन में संक्रमण से 10 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां 63 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब तक जिन 10 लोगों की जान गई है, उनमें से 7 को शुगर या ब्लडप्रेशर की समस्या थी।
इस सभी मृतकों को पहले से थी गंभीर बीमारियां
तारीख | जगह | उम्र | बीमार |
10 मार्च | कलबुर्गी(कर्नाटक) | 75 साल | डायबिटीज |
13 मार्च | दिल्ली | 68 साल | डायबिटीज |
17 मार्च | मुंबई (महाराष्ट्र) | 64 साल | डायबिटीज |
18 मार्च | नवांशहर (पंजाब) | 70 साल | डायबिटीज |
21 मार्च | मुंबई (महाराष्ट्र) | 63 साल | डायबिटीज |
21 मार्च | पटना (बिहार) | 38 साल | किडनी की समस्या |
24 मार्च | मुंबई (महाराष्ट्र) | 63 साल | डायबिटीज |