Publish Date:Thu, 23/April 2020
R24News : कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया हैं। हालांकि काम धंधा बन्द होने से इसकी सबसे बड़ी मार गरीब मजदूरों पर पड़ रही है। ऐसे में हरियाणा के फिल्म निर्माता जगबीर दहिया ने वहां कमान अपने हाथों में ली है और अपनी शक्ति के अनुसार प्रतिदिन 1500 लोगों को खाना खिला रहे हैंl
बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता-निर्देशक जगबीर दहिया लॉकडाउन-पार्ट वन से ही गरीब और जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जगबीर दहिया ने सूर्या नगर से शुरुवात की और लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही 378 परिवारों को हर सप्ताह राशन देने का काम कर रहे हैं। एक सप्ताह के लिए परिवार को 10 किलो आटा, चावल, चना दाल और छोले के साथ रसोई के मसाले भी दिये जा रहे हैं।
1500 लोगों को प्रतिदिन खिला रहे हैं खाना –
फ़िल्म निर्माता जगबीर दहिया बहादुरगढ़ हरियाणा के रहनेवाले हैंl वहां गरीब परिवारों को राशन के पैकेट बांट रहे हैं। वहीं हजारों लोगों को प्रतिदिन खाना भी खिला रहे हैं। दहिया द्वारा करीब 1500 लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाया जा रहा है। वह गरीबों में बांटने के लिए प्रशासन को 400 लोगों का खाना भी दे रहे हैंl फ़िल्म निर्माता जगबीर दहिया ने बताया कि प्रशासन की मांग पर वो हर रोज करीब 400 लोगों का पका हुआ भोजन भी मुहैया करवा रहे है और जब तक लॉकडाउन रहेगा वो सहायता करते रहेंगे।
जगबीर दहिया फिल्म यूनिट के सदस्यों का भी रख रहे हैं ख्याल –
जगबीर दहिया ने प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह को हीरो के रूप में लांच किया था। जगबीर दहिया का कहना है कि वो मुंबई में रह रही अपने फ़िल्म यूनिट को भी आर्थिक सहायता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म मेकिंग में काफी संख्या में दिहाड़ी मजदूर होते हैं। ऐसे में उनकी आवश्यकता के अनुरूप उनके खातें में पैसे भी डलवाये हैं। जगबीर दहिया का मानना है कि कोरोना वैश्विक महामारी है और हर किसी को अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।


