• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Sunday, June 26, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

फिर बिगड़ने लगा पंजाब का प्रदूषण स्तर, बठिंडा सबसे ज्यादा प्रदूषित, लुधियाना के भी हालत बदतर

फिर बिगड़ने लगा पंजाब का प्रदूषण स्तर, बठिंडा सबसे ज्यादा प्रदूषित, लुधियाना के भी हालत बदतर
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

बढ़ रही सर्दी के साथ पड़ रही धुंध के कारण पंजाब की हवा की गुणवत्ता में गिरावट आनी शुरू हो गई है। अमृतसर और लुधियाना को छोड़कर सभी शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) खराब कैटेगरी में शामिल होने की कगार पर है। तीन जनवरी को एक्यूआइ माडरेट कैटेगरी में शामिल हो गया। हवा की गुणवत्ता में आ रही गिरावट के बारे में पंजाब पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) के अधिकारियों का मानना है कि ऐसा सर्दी बढऩे और धुंध के कारण प्रदूषण के कण नीचे ही दबे रहने से हो रहा है।

रविवार को 247 एक्यूआइ के साथ बठिंडा राज्य में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। इसी तरह 197 एक्यूआइ के साथ जालंधर दूसरे, 189 एक्यूआइ के साथ पटियाला तीसरे और 113 एक्यूआइ के साथ लुधियाना चौथे स्थान पर रहा। वहीं, 108 एक्यूआइ के साथ अमृतसर की हवा राज्य में सबसे बेहतर रही। साल 2020 में भी राज्य का एयर क्वालिटी इंडेक्स माडरेट कैटेगरी में ही था।

अस्थमा व हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक है प्रदूषण का यह स्तर

हवा में प्रदूषण के स्तर को 0 से 50 तक ही सही माना गया है। उससे ज्यादा होने पर यह अस्थमा व हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक माना जाता है। हवा में प्रदूषण या स्माग मरीजों के साथ-साथ बच्चे और बूढ़ों को भी बहुत तेजी से अपना शिकार बनाती है। ऐसे में संभव हो तो बाहर कम से कम निकलें, घर से बाहर निकलते समय मुंह पर कपड़ा या मास्क का प्रयोग करें, सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डाक्टर की सलाह लें।

पीपीसीबी केे मेंबर सेक्रेटरी करुणेश गर्ग का कहना है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स के बढऩे का कारण हवा में रोड डस्ट, ट्रैफिक और निर्माण के प्रदूषक तत्वों का मिलना है। धुंध के कारण यह तत्व हवा में मिलकर बिखरने की बजाय एक जगह ठहर जाते हैं। इस कारण हवा की गुणवत्ता पर इसका असर पड़ता है।

किस शहर का कब कितना एक्यूआइ  

शहर            3 जनवरी 2021 28 दिसंबर 2020   24 दिसंबर 2020 3 जनवरी 2020

बठिंडा         247                  185                258                         113

जालंधर       197                 89                 191                          137

पटियाला     189                 117                  277                       153

लुधियाना    113                 102                 217                        107

अमृतसर      108                87                  189                         158

Share this on WhatsApp
Tags: Corona VirusDHANBADINDIAjharkhandLOCKDOWNR24 News
Previous Post

पंजाब के Halwara Airbase जासूसी केस में बड़ा खुलासा-कट्टरपंथी जत्थेबंदियों के संपर्क में था सुक्खा

Next Post

Akshay Kumar Films in 2021: इन 6 फ़िल्मों से बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचाएंगे अक्षय कुमार, हर फ़िल्म में दिखेगा अलग रूप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In