• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Saturday, August 6, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में बनेगी भाजपा की सरकार, देवेंद्र फडणवीस ने दिए साफ संकेत

महाराष्ट्र में बनेगी भाजपा की सरकार, देवेंद्र फडणवीस ने दिए साफ संकेत
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

मुंबई । सहयोगी दल शिवसेना के तमाम नखरों और ‘विकल्प खुले रहने’ की धमकियों के बीच पुनः भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए देवेंद्र फडणवीस ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र में ‘महागठबंधन’ की सरकार बनेगी और पूरे पांच साल चलेगी। पता चला है कि फडणवीस के विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही भाजपा ने शिवसेना के साथ अनौपचारिक बातचीत का दौर तेज कर दिया है।

गठबंधन की बनेगी सरकार

बुधवार को दोपहर बाद पुनः विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का भी अब तक मिले उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि जल्दी ही राज्य में उनके गठबंधन के सभी दल मिलकर सरकार बनाएंगे।

फडणवीस ने साफ कहा कि महाराष्ट्र के मतदाताओं ने जनादेश महागठबंधन के पक्ष में दिया है। इसलिए बहुत जल्द महागठबंधन राज्य में सरकार बनाने जा रहा है। फडणवीस ने शिवसेना द्वारा ‘विकल्प खुले रहने’ की बात को मजाक में उड़ाते हुए कहा कि हालांकि ‘वैकल्पिक सरकार’ की भी अफवाहें उड़ रही हैं, लेकिन यह एक मनोरंजन से अधिक कुछ नहीं है।

शक्ति प्रदर्शन के बीच विधायक दल का नेता

फडणवीस के अनुसार 1995 के बाद से किसी दल को 75 से ज्यादा सीटें नहीं मिली थीं। लेकिन भाजपा को पिछले चुनाव में 122 और इस चुनाव में 105 सीटें मिली हैं। भाजपा ने आज पूरे शक्तिप्रदर्शन के साथ विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया पूर्ण की। सभी नवनिर्वाचित विधायक सिर में भगवा साफा बांधकर विधान भवन में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में पहुंचे। विधायक ‘जय शिवाजी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगा रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना भी उपस्थित थे। देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित विधायक चंद्रकांत पाटिल ने रखा और कुल 11 विधायकों ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

Share this on WhatsApp
Previous Post

जानिए, कौन हैं मादी शर्मा, जिन्होंने देश की सियासत में भूचाल ला दिया

Next Post

Ind vs Ban: 4 साल में खेले गए महज 11 Day-Night टेस्ट मैच, भारत बनेगा ऐसा करने वाला 7वां देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In