• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Saturday, August 6, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home झारखंड धनबाद

रांची हॉस्टल से लौटी लड़की को हिंदपीढ़ी का बताकर फैलाई गई अफवाह, बेटी-पिता को किया गया होम क्वारंटाइन

रांची हॉस्टल से लौटी लड़की को हिंदपीढ़ी का बताकर फैलाई गई अफवाह, बेटी-पिता को किया गया होम क्वारंटाइन
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

Publish Date:Thu, 30/April 2020

R24News : धनबाद। सोमवार की रात एक युवती अपने पिता के साथ रांची से धनबाद लौटी है। युवती रांची के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच लॉकडाउन हो गया और युवती घर नहीं आ सकी। इस बीच किसी तरह उसके पिता छुपते-छुपाते रांची पहुंचे और पुत्री को लेकर धनबाद आ गए। उक्त लड़की जोरापोखर इलाके की रहने वाली थी, परंतु जब पिता-पुत्री रांची से धनबाद लौटे तो रणधीर वर्मा चौक पर पुलिस ने दोनों को रोक लिया।

पुलिस ने पूछताछ की दोनों ने अपना पता घर बरमसिया बताया। जब पुलिस उन्हें घर तक छोड़ने के लिए बरमसिया तक पहुंची तो पता चला कि वह जोरापोखर इलाके की रहने वाली है। उसके बाद पुलिस उसे बरमसिया से जोरापोखर ले गई। जहां कुछ लोगों ने लड़की के हिंदपीढ़ी की रहनेवाला बताकर पुलिस को भी भयभीत कर दिया। हालांकि, मामले की छानबीन में पता चला कि लड़की के हिंदपीढ़ी के होने की बात अफवाह है।

लड़की के हिंदपीढ़ी के होने की बात अफवाह : डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि लड़की और उसके पिता का कोविड-19 जांच हुआ। इसके बाद दोनों को होम क्वारंटाइन किया गया। उन्होंने बताया कि लड़की के हिंदपीढ़ी के होने की बात अफवाह है। वह रांची में किसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। लॉकडाउन के कारण रांची में फंसी थी। उसके पिता किसी तरह उसे रांची से धनबाद तक ले आए थे। यहां घर पहुंचने से पूर्व पेट्रोलिंग टीम ने रणधीर वर्मा चौक पर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ के दौरान पूरा मामला उलझ गया था।

देवघर से युवक को किया गया क्वारंटाइन : बुधवार को विनोद नगर में देवघर से एक व्यक्ति आया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस विनोद नगर पहुंची और युवक से पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह काम से देवघर गया था। वहां से आज ही लौटा है। पुलिस ने उसे कोविड-19 का टेस्ट कराने के लिए कहा। इसपर शख्स ने कोविड-19 का टेस्ट कराया। इसके बाद उसे 14 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया।

Share this on WhatsApp
Tags: Corona VirusDHANBADINDIAjharkhandLOCKDOWNR24 News
Previous Post

वार्ड-52 के लोगों को मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र खुलने का इंतजार, एक माह बाद भी नहीं मिली अनुमति

Next Post

अखिलेश वारियर ने शुरू की धनबाद एसएसपी की पारी, संगठित आर्थिक अपराध को बताया चुनाैती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In