• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Saturday, August 6, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home झारखंड

राज्य के 10 जेलों में बंद कैदी भी कोरोना से जंग में आए साथ…तैयार कर रहे मास्क

राज्य के 10 जेलों में बंद कैदी भी कोरोना से जंग में आए साथ…तैयार कर रहे मास्क
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

Publish Date:Sun, 29/March2020

  • जेल प्रशासन की पहल से तीन जेलाें में जल्द शुरू हाेगा सेनिटाइजर उत्पादन

  • सेनिटाइजर के लिए जेलों में रॉ मैटेरियल उपलब्ध, जल्द शुरू होगा काम

  • जेल प्रशासन ने रिम्स अाैर पुलिस विभाग काे बगैर शुल्क के दिए 10 हजार मास्क

R24News : रांची/ कोरोना वायरस से लड़ाई में जेल में बंद सजाफ्ता कैदियों ने भी अपना योगदान देना शुरू कर दिया है। जेल प्रशासन की पहल पर राज्य के जेलों में बड़े पैमाने पर मास्क तैयार कर इसकी आपूर्ति भी की जा रही है। फिलहाल राज्य के 10 जेलों में मास्क निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। खास बात यह है कि जेल प्रशासन बिना शुल्क के 10 हजार मास्क रिम्स प्रशासन और अलग-अलग जिलों की पुलिस को दे चुका है। जेल प्रशासन की ओर से राज्य के पांच सेंट्रल जेल रांची, हजारीबाग, दुमका, पलामू और घाघीडीह जमशेदपुर में सबसे पहले मास्क का उत्पादन शुरू किया गया। इसके बाद प्रस्तावित सेंट्रल जेल देवघर और गिरिडीह में फिर खूंटी, गुमला और सिमडेगा जेल में मास्क निर्माण होने लगा। वर्तमान में राज्य के 10 जेलों में मास्क का उत्पादन चल रहा है। राज्य में कुल 29 जेल हैं, जिनमें एक ओपन जेल हजारीबाग में भी है।

सबसे पहले रिम्स को दिया जाएगा सेनिटाइजर

अब जेल प्रशासन ने तीन जिलों में सेनिटाइजर बनाने का भी काम शुरू करने की योजना बनाई है। यह उत्पादन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची, जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग एवं खूंटी जेल में जल्द शुरू किया जाएगा। जेल आईजी शशि रंजन ने इस संबंध में बताया कि सेनिटाइजर के लिए रॉ मैटेरियल उपलब्ध हो गया है। इसलिए जल्द ही तीन जेलों में सेनिटाइजर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले इसकी आपूर्ति रिम्स को इसके बाद पुलिस विभाग को की जाएगी। उन्होंने बताया कि कम लागत पर सेनिटाइजर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया मास्क को काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। आने वाले दिनों में इसे आम जनता के बीच भी आपूर्ति की जा सकेगी।

टेस्टेड हैं जेलों में तैयार किए जा रहे मास्क

राज्य के 29 में से 10 जेलों में बड़े पैमाने पर मास्क का उत्पादन शुरू किया गया है। जबकि तीन जेलों में जल्द ही सेनिटाइजर का निर्माण शुरू किया जाएगा। जेल प्रशासन द्वारा रिम्स और पुलिस को अब तक 10 हजार मास्क नि:शुल्क सौंपे गए हैं। जो मास्क तैयार किए जा रहे हैं वह टेस्टेड हैं। -शशि रंजन, आईजी जेल, झारखंड

मास्क व सेनिटाइजर बनाने के साथ भूखों को करा रहीं भोजन 
कोरोना के खिलाफ जंग में ग्रामीण विकास विभाग के तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी संपोषित सखी मंडल की महिला हर मोर्चे पर अपना योगदान दे रही हैं। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण महिलाएं मास्क और सेनिटीजर निर्माण के साथ अति गरीब जनजाति परिवारों को चावल उपलब्ध कराने से लेकर भूखे लोगों को खाना खिलाने तक  की जिम्मेवारी उठा रही हैं।

सोसाइटी के अनुसार पलामू जिले की सखी मंडल की महिलाओं ने करीब 21000 मास्क एवं 6500 हैंड सेनिटाइजर का उत्पादन किया है, वहीं पूरे राज्य में अब तक 75000 से ज्यादा मास्क एवं करीब 25,000 बोतल सेनिटाइजर का निर्माण कर चुकी हैं। गिरिडीह की जिला इकाईं द्वारा जिले के सारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को नि:शुल्क 5 लीटर सेनिटाइजर एवं 200 मास्क उपलब्ध कराया गया है। राज्य भर के हजारों सखी मंडल अपने गांव के आस-पास के अति गरीब परिवारों को अनाज उपलब्ध कराकर मदद कर रहे हैं। वहीं हजारीबाग, सिमडेगा, बोकारो, जामताड़ा, पाकुड़ समेत दर्जनों जिलों में सखी मंडल की महिलाएं गरीब एवं राहगीर परिवारों को भोजन बनाकर खिला रही है ताकि ऐसे विषम हालात में की भूखा ना रहे। आपदा की इस घड़ी में सखी मंडल की बहनें दाल भात कैंटीन का भी संचालन कर रही हैं ताकि जरुरतमंद लोगों को भरपेट भोजन मिल सके।

Share this on WhatsApp
Tags: Corona VirusINDIAjharkhandR24 News
Previous Post

नई दिल्ली से सियालदह तक दहशत, कोरोना वायरस संक्रमितों के साथ राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया सफर

Next Post

वाहन जांच में जब्त 6 लाख रुपये की हेरा फेरी से पुलिस की साख को लगा बट्टा, डीएसपी करेंगे न्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In