दुमका. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय पवन कुमार की अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को 11 नामजद आराेपियांे काे दाेषी करार दिया हैै। इस मामले से संबंधित अन्य पांच नाबालिगों का मामला जुवेनाइल कोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा सजा के बिंदुओं पर 10 जून काे सुनवाई हाेगी। मामले में सरकार की आेर से अपर लाेक अभियाेजक एसपी सिन्हा पैरवी कर रहे हैं।
सितंबर को 2017 में दर्ज किया गया था मामला
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता की शिकायत पर 17 लाेगाें के खिलाफ 7 सितंबर 2017 काे दुमका मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना के दिन शाम करीब सात बजे अपने दोस्त के साथ दिग्धी कॉलेज रोड से घर लौट रही थी। इसी क्रम में आराेपियांे ने जबरन हथियार का भय दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया था। दर्ज प्राथमिकी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 36 घंटे के भीतर 16 नामजद अभियुक्ताें काे दबाेच लिया था।
इन्हें किया गया था गिरफ्तार
दानियल किस्कू, ताराजोड़ा गांव
सदाम अंसारी, नवडीह(तेलियाचक)
अनिल राणा, चांदोपानी
कुर्बान अंसारी, नवाडीह(तेलियाचक)
सुरज सोरेन, कोदोखिंचा
शहबाज अंसारी, तेलियाचक
जियाउल अंसारी, तेलियाचक
इमरान अंसारी, तेलियाचक
शैलेंद्र मरांडी, कोदोखिंचा
जयप्रकाश हेम्ब्रम, कोदोखिंचा
सुमन सोरेन, बागडुबी
अलविनुस हांसदा, कोदोखिंचा
मार्शल मुर्मू, गुहियाजोरी
सुभाष हांसदा, कोदोखिंचा
जॉन मुर्मू, गुहियाजोरी
हाबिल टुडू