• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Sunday, August 7, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home झारखंड

लॉकडाउन ने बदले शादी के रंग- ढंग; गाड़ी न बाजा, झूम के निकल रही ऑनलाइन बरात

लॉकडाउन ने बदले शादी के रंग- ढंग; गाड़ी न बाजा, झूम के निकल रही ऑनलाइन बरात
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

Publish Date:Sun, 14/June 2020

R24News : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते लागू देशव्यापी लॉकडाउन ने अब तक न जाने कितने कार्यक्रमों की रंगत बदल दी है। शादी समारोह को ही लें तो सीमित संख्या के चलते दोस्त-मित्र भी नहीं पहुंच पा रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है और तकनीक के सहारे ऑनलाइन झूमकर बरात निकल रही है।  ऐसा ही एक मामला लखनऊ से सामने आया है। धनबाद के बराती नवाबों के शहर में हुए इस अनूठे वैवाहिक आयोजन के ऑनलाइन गवाह बने।

धनबाद के हाउसिंग कालोनी की आर्किटेक्चर स्वाति की पक्की सहेली शुभ्रा और अतुल शादी के आयोजन की प्लानिंग पिछले एक साल से कर रहे थे। अप्रैल में शादी होनी थी। लॉकडाउन ने उनकी तैयारियों को बुरी तरह से झटका दिया। इसके बावजूद हार नहीं मानी और दो दिन पहले शादी की। इस शादी को ट्विच टीवी एवं ज़ूम वीडियो कॉल के माध्यम से सफल बनाया गया। 100 से अधिक मेहमान ऑनलाइन ही वीडियो कॉल पर इस शादी में शामिल हुए। शादी का आयोजन दूल्हे के घर पर किया गया और इस दौरान शुभ्रा के सभी दोस्त ऑनलाइन के जरिए शादी में शरीक हुए।

शादी के लिए इस जोड़े ने एक स्पेशल निमंत्रण कार्ड भी बनाया था, जिसमें ज़ूम कॉल के लिए आइडी और पासवर्ड अंकित किया गया था। धनबाद के भी कई जोड़े ऐसे हैं जिनके दोस्त और रिश्तेदार ऑनलाइन शादी में शामिल होने की हामी भर चुके हैं। जून में 17, 27, 29 और 30 को विवाह का शुभ मुहूर्त है। बैंक मोड़ के रोहित-आयुषी की शादी 29 और धनसार के गौरव-रोमी की शादी 30 जून को होनी है। इनके दोस्त और अधिकतर रिश्तेदार ऑनलाइन तरीके से शादी में शामिल होंगे। रोमी की बहन अमेरिका में हैं और वहीं से शादी की सभी रस्मों में शामिल होंगी।

जयमाल से लेकर विदाई के गवाह बने ऑनलाइन बराती

हाउसिंग कॉलोनी की आर्किटेक्चर स्वाति की कॉलेज की दोस्त शुभ्रा की दो दिन पहले शादी हुई। दोनों ने पाटिल आर्किटेक्चर कॉलेज पुणे से साथ पढ़ाई पूरी की। स्वाति ने बताया कि अप्रैल में ही शादी होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से अब जाकर हुई। लखनऊ से होने वाली शादी में सभी फ्रेंड्स ने जाने का फैसला किया था। ऐसा न हो सका। शादी में तो शामिल होना ही था तो सबने ऑनलाइन शादी अटेंड करने का फैसला किया। ट्विच टीवी के जरिए शुभ्रा का हर दोस्त द्वारचार से लेकर विदाई होने तक का गवाह बना। दूल्हा-दुल्हन को जयमाल के समय आशीर्वाद दिया, फेरे के समय हंसी-मजाक चला तो विदाई के समय आंखें भी नम हुईं। स्वाति और अन्य दोस्तों ने स्टेज पर खड़े नवदंपत्ति को दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद भी दिया।

इंडियन आइडल फेम अभिषेक और एयर होस्टेस सिमरन की शादी में भी इसी तरह शामिल हुए थे रिश्तेदार 

नौ जून को गांधी नगर के इंडियन आइडल सीजन-3 के फाइनलिस्ट अभिषेक मिश्रा फुलवारीशरीफ पटना बिहारी की एयर होस्टेस सिमरन आनंद के साथ विवाह बंधन में बंधे। विवाह से पहले हर बराती के हाथों को सैनिटाइज किया गया। मास्क लगाकर फिल्मी धुन पर बराती जमकर थिरके, जो दोस्त और रिश्तेदार शादी में नहीं पहुंच सके, वो जूम एप और इंस्टाग्राम के लाइव ब्रॉडकॉस्ट से इस अनूठी शादी के गवाह बने। शादी में भले ही गिनती के चंद बराती शामिल हुए, लेकिन जब बरात निकली तो हर कोई देखता रह गया। अपनी दुल्हनिया को लाने टोटो यानि ई-रिक्शा पर सवार होकर शादी रचाने के लिए दूल्हे राजा घर से निकले।

गांधी नगर स्थित घर से ई-रिक्शा पर सवार होकर बारात के साथ नाचते-गाते अभिषेक चाणक्य नगर स्थित विवाह स्थल पहुंचे। घर पर रीति-रिवाज के बाद बारात विदा की गई। लॉकडाउन की वजह से शादी में सिर्फ 35 लोग ही शामिल हुए। विवाह स्थल पर पहुंचने के बाद सभी का हाथ सैनिटाइज कराया गया। लॉकडाउन की वजह से अभिषेक मिश्रा के दोस्त इसमें शामिल नहीं हो पाए। अभिषेक ने अपनी शादी को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया। जूम एप के साथ अभिषेक के आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शादी समारोह का लाइव किया जा रहा था।

Share this on WhatsApp
Tags: Corona VirusDHANBADINDIAjharkhandLOCKDOWNR24 News
Previous Post

COVID-19 जांच केंद्रों का अब Google Search और Maps दिखाएगा रास्ता, जानें कैसे

Next Post

र्चुअल रैली में बाबूलाल ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला, उपचुनाव में ट्विटर सरकार को कठोर संदेश देगी जनता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In