Publish Date:Tue, 31/March2020
R24News : धनबाद । कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। हालांकि लॉकडाउन के चलते गरीब और जरूरतमंद लोग परेशान हैं। धनबाद कोयलांचल में ऐसे लोगों की मदद के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठन के लोग अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।
झरिया विधानसभा क्षेत्र में तो कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी व भाजपा की नेता रागिनी सिंह के बीच होड़ है। दोनों अपने हाथों से जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री तैयार कर रहीं हैं। इसके बाद समर्थकों के साथ गरीब और जरूरतमंदों के बीच वितरण करते देखी जा सकती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना राहत कोष का गठन किया है। इसमें लोगों से मदद करने की अपील की है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मदद की अपील की है। रागिनी सिंह ने शनिवार को धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार से मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए एक लाख एक हजार रुपये का चेक दिया। इसके बाद रविवार को रागिनी सिंह ने जरूरमंदों के बीच खाद्यान्न सामग्री वितरित करने के लिए खुद अपने हाथों से पैकेट तैयार किया। झरिया के राजपुर और सिंह नगर में जरूरतों के बीच जाकर खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। रागिनी ने बेलगड़िया में जाकर भी खाद्यान्न सामग्री का पैकेट बांटा।
आप सभी के लिए एक छोटा सा प्रयास ताकि हम इस लड़ाई में कहीं पीछे ना रह जाएँ।आप सब अगले २१ दिनों तक प्रशासन के नियमों का अनुपालन कर अपना योगदान दें और हम हर संभव प्रयास करेंगे आपको इस महामारी से बचाने का।@HemantSorenJMM @BannaGupta76 @dc_dhanbad @Dhanbad_City @dhanbadpolice pic.twitter.com/sszz5nccbI
— Purnima Niraj Singh (@purnimaasingh) March 24, 2020