धनबाद होकर गुजरने वाले लो प्रेशर के बादलों की वजह से धनबाद के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान पिछले तीन-चार दिनों से 18 से 19 डिग्री के बीच है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर ही है। हालांकि मंगलवार से इसमें परिवर्तन आ जाएगा। न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट आएगी। मंगलवार को 15 तो बुधवार से पारा 14 डिग्री पर पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक धनबाद होकर गुजरने वाले बादलों की वजह से तापमान में थोड़ा बदलाव हुआ है। बदल हटते ही मौसम में ठंडक बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से मौसम में बदलाव होगा। इसके कारण ठंड बढ़ जाएगी। ऐसे में बदलते मौसम को लेकर लोगों को अलर्ट रहने की जरुरत है। इन बदलते मौसम में बीमार होने का भी खतरा अधिक रहता है। ऐसे में सुबह शाम गर्म कपड़ा पहन कर घर से निकले।
5 नवंबर तक का संभावित तापमान:
- सोमवार अधिकतम 33 न्यूनतम 19
- मंगलवार अधिकतम 32 न्यूनतम 15
- बुधवार अधिकतम 30 न्यूनतम 14
- गुरुवार अधिकतम 31 न्यूनतम 15