• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Monday, August 8, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home झारखंड धनबाद

वीजा नियमों के उल्लंघन में 10 इंडोनेशियाई नागरिकों पर पुलिस ने ठोका मुकदमा, क्वारंटाइन अवधि के बाद भेजे जाएंगे जेल

वीजा नियमों के उल्लंघन में 10 इंडोनेशियाई नागरिकों पर पुलिस ने ठोका मुकदमा, क्वारंटाइन अवधि के बाद भेजे जाएंगे जेल
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

Publish Date:Thu, 09/April 2020

R24News : धनबाद। लॉकडाउन के बावजूद देश-विदेश के तब्लीगी जमातियों (Tablighi Jamaat) द्वारा धर्म प्रचार करने और वीजा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में धनबाद पुलिस ने 10 इंडोनेशियाई समेत 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना में दर्ज की गई है।

लॉकडाउन में छिपकर कर रहे थे धर्म प्रचार
Coronavirus के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए Lockdown चल रहा है। इस दाैरान धनबाद में इंडोनेशियाई तब्लीगियों ने धर्म प्रचार के सिलसिले में जगह-जगह जलसे किए। इन जमातियों ने धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड के आसनबनी मस्जिद में शरण ली थी। इसकी जानकारी मस्जिद के सदर गुलाम मुस्तफा और सचिव रंगडीह निवासी शौकत अंसारी ने स्थानीय गोविंदपुर थाना को नहीं दी। इंडोनेशियाई नागरिकों ने पुलिस को अपना कोई दस्तावेज भी नहीं दिखाया। लॉकडाउन के बावजूद जमात लगाकर धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार किया। इसी मामले में गोविंदपुर की आसनबनी मस्जिद में छिपकर रहनेवाले 10 इंडोनेशियाई नागरिकों के खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन में मामला दर्ज किया गया है।

पुणे के दो गाइड और मस्जिद के सदर और सचिव पर भी FIR
इंडोनेशियाई नागरिकों के साथ ही महाराष्ट्र के ठाणे से आए दो गाइड व आसनबनी मस्जिद के सदर और सचिव को आरोपी बनाया गया है। गोविंदपुर थाने के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर मुनेश तिवारी की शिकायत पर विदेशी जमातियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल सभी इंडोनेशियाई नागरिक IIT(ISM) के क्वारंटाइन सेंटर में हैं। क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। इफॉरेनर्स एक्ट के तहत वीजा उल्लंघन के साथ आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के नियम का पालन नहीं करने व महामारी अधिनियम की धारा भी लगाई गई है।

जिनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
इंडोशिया से आए अंधिका फहमी, मो. रिजकी हिदायह, मो. यूसुफ इस्कंदर, सतरिया बायु आदिक पुतरा, अहमद ओंटे, अब्दुल्लो सुदियाना, उनदाग सुपरमैन, अखमद हमजाह, नसरुद्दीन व तौफीक सगाला लबाबा तथा ठाणे डाइगर शिवड़ी नगर के गाइड जफ्फार इस्लामुद्दीन मुंशी इशाक व मसूद खान के अलावा पुलिस ने आसनबनी के सदर गुलाम मुस्तफा और सचिव शौकत अंसारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद धनबाद जिले के विभिन्न इलाकों में छिपे जमाती दहशत में हैं। इस समय करीब साै जमाती धनबाद में माैजूद हैं।

 

Share this on WhatsApp
Tags: Corona VirusDHANBADINDIAjharkhandLOCKDOWNR24 News
Previous Post

बोकारो में कहर ढा रहा कोरोना, एक माैत और चार पॉजिटिव केस के बाद सहम गया कोयलांचल

Next Post

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए धनबाद में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध, सजा और दंड का प्रावधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In