Publish Date:Sun, 12/April 2020
R24News : धनबाद जिले के राजगंज ओपी क्षेत्र में धावाचिता निवासी 35 वर्षीय टिंकू महतो की लाश रविवार सुबह संदेहास्पद परिस्थिति में मिली। गले एवं आंख पर चोट के निशान को देखते हुए हत्या की उम्मीद जताई जा रही है। यह सूचना जैसे ही परिजनों को मिली उन्हें काठ मार गया। घर के दरवाजे पर मृतक की मां और बच्चे बेसुध होकर बैठे थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे काठ की मूरत हैं।
टिंकू का शव बोलाईटांड़ जाने वाले रास्ते में पड़ा था। मृतक के गले एवं आंख पर चोट के निशान मिले। मोटरसाइकिल की टंकी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है। परिजनों के अनुसार मृतक शनिवार शाम को मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। रात को घर नही आया। रविवार सुबह टिंकू का शव सड़क किनारे पडा मिला। ग्रमीणों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन शव को उठा कर घर ले गए। सूचना मिलने पर राजगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार मृतक के घर पहुंचकर घटना का जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।
थानेदार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। अत्यधिक शराब का सेवन भी माैत का कारण हो सकता है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद माैत के कारणों का खुलासा होगा।


