Publish Date:Sat, 21/March2020
-
अजय निषाद, नीतीश मिश्रा समेत 12 नेताओं को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, 9 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए
-
12 प्रदेश मंत्री, चार प्रदेश महामंत्री बनाए गए, दिलीप जायसवाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
R24News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शुक्रवार को बिहार भाजपा की नई टीम की घोषणा की। टीम में कुल 12 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष और 12 लोगों को प्रदेश मंत्री की जिम्मेवारी दी गयी है। 9 लोगों को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। प्रदेश के संगठन महामंत्री का दायित्व एक बार फिर से नागेंद्रजी को सौंपी गई है। जबकि प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो को बनाया गया है। सुरेश रुंगटा मुख्यालय प्रभारी जबकि सतपाल नरोत्तम कार्यालय मंत्री होंगे।
भाजपा की प्रदेश टीम में अजय निषाद, ओमप्रकाश यादव, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, राधामोहन शर्मा, प्रमोद चन्द्रवंशी, पिंकी कुशवाहा, नीतीश मिश्रा, राजेश वर्मा, राजीव रंजन, बेबी कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
देवेश कुमार, जनक राम, संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी महामंत्री जबकि रुपनारायण मेहता, अमृता भूषण, प्रवीण तांती, सिद्धार्थ संभु, शंभूशरण पटेल, बेबी चंकी, धर्मशीला गुप्ता, अजय यादव, सजल झा, पूनम शर्मा, शीला प्रजापति, संजीव क्षत्रिय मंत्री होंगे।
दिलीप जायसवाल कोषाध्यक्ष और श्यामा सिंह सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। मनोज शर्मा, प्रेमरंजन पटेल, संजय टाइगर, निखिल आनंद, अखिलेश सिंह, विवेकानंद पासवान, अरविंद सिंह, प्रो. अजफर शम्सी, रामसागर सिंह प्रदेश प्रवक्ता होंगे। मगध, भोजपुर, रोहतास के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय कुमार गिरी, सोशल मीडिया-आईटी मुख्यालय के मुकुल सिंह, सोशल मीडिया-आईटी के प्रदेश संयोजक मनन कृष्णा होंगे।
दुर्गेश सिंह को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि संजय गुप्ता मोर्चा प्रभारी होंगे। लाजवंती झा महिला मोर्चा अध्यक्ष जबकि निवेदिता सिंह प्रभारी होंगी। सरोज रंजन पटेल किसान मोर्चा अध्यक्ष, रंजन तिवारी महामंत्री जबकि जयनाथ ठाकुर प्रभारी होंगे। अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जयनाथ चौहान, महामंत्री ललन मंडल को जबकि संजय चंद्रवंशी प्रभारी होंगे। अजित चौधरी अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष व विवेकानंद पासवान महामंत्री जबकि शिवेश राम प्रभारी होंगे। तल्लू वासकी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष जबकि कृष्ण मोहन राय को मोर्चा प्रभारी रहेंगे। तुफैल कादरी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं।
नयी टीम में प्रकोष्ठ संयोजक- सह संयोजक भी बनाए गए हैं। डॉ. मनोज कुमार चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक, डॉ. अमिताभ चौधरी को सह संयोजक, वरुण सिंह को कला संस्कृति प्रकोष्ठ का संयोजक, राकेश कुमार को सह संयोजक, ओमप्रकाश भुवन को पंचायती राज को संयोजक बनाया गया है। राधिका रमण को चुनाव आयोग का संयोजक व राकेश ठाकुर को सह संयोजक, संजय सिंह को लघु उद्योग का संयोजक जबकि अतुल कुमार को क्रीड़ा प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है।
सहकारिता के संयोजक भास्कर सिंह जबकि सह संयोजक अरुण यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल सिन्हा, सह संयोजक पंकज क्रांतिकारी, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज कुमार, सह संयोजक सतीश यादव होंगे। बुनकर के संयोजक पृथ्वी चन्द्र दास, सह संयोजक उदय तांती होंगे। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक रामेन्द्र राय, विधि के संयोजक तारकेश्वर नाथ ठाकुर व सहसंयोजक रविन्द्र राय, व्यापार के संयोजक राकेश कुमार, पूर्व सैनिक के आशुतोष शाही, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक ललन सहनी, महादलित प्रकोष्ठ के संजोयक सुनील राम और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संयोजक रीता शर्मा को बनाया गया है।


