Publish Date:Wed, 18/March2020
-
विरंची नारायण ने मास्क को लेकर कहा- जब सरकार विधायकों को धोखा दे सकती है तो आम जनता का क्या हश्र होगा
-
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- जो गुनाहगार न हो वो ही पहला पत्थर मारे, पिछली सरकार ने स्वास्थ्य पर क्या किया ये जगजाहिर
R24News : रांची/ झारखंड विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान बुधवार को सरकार की ओर से सभी विधायकों और मंत्रियों के लिए सेनेटाइजर और मास्क की व्यवस्था करवाई गई थी। इस दौरान मास्क को लेकर विपक्ष के विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की।
विधायक विरंची नाराणय ने कहा कि जो मास्क दिया जा रहा है वह किसी काम का नहीं है। एन-95 मास्क की जरूरत है लेकिन सरकार की तरफ से सर्जिकल मास्क बांटा जा रहा है। यह सरकार जब विधायकों के साथ धोखा कर सकती है तो आम जनता का क्या होगा।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कहना है कि जो गुनहगार न हो वो ही पहला पत्थर मारे। पिछली सरकार ने पांच वर्ष में स्वास्थ्य का क्या काम किया वो जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पक्ष-विपक्ष का नहीं होता, यह सब का है। विपक्ष के विधायक भी हमारे भाई हैं।
उनको भी जब जरूरत होगी, विभाग साथ खड़ा रहेगा। मास्क पर उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। जो व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में आते हैं या संदिग्ध मरीज के आसपास रहते हैं उन्हें मास्क की जरूरत होती है।