Publish Date:Wed, 01/March2020
R24News : देश में पिछले 12 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार की सुबह 9 बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 12 घंटों में 240 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1637 हो गई है।
देश में इन 1637 मरीजों में से 1466 मरीजों का फिलहाल देश के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 132 लोग ठीक होकर अस्पताल से जा चुके हैं। भारत में कोरोना के संक्रमण से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 38 हो गया है,जबकि एक व्यक्ति पलायन कर चुका है।
राज्यवार आंकड़े- कुल 27 राज्य
राज्य कुल मामले मौत
महाराष्ट्र 302 9
केरल 241 2
कर्नाटक 101 3
तेलंगाना 94 3
राजस्थान 93 0
उत्तर प्रदेश 103 0
गुजरात 74 6
दिल्ली 120 2
पंजाब 41 1
तमिलनाडु 124 1
हरियाणा 43 0
मध्य प्रदेश 47 3
जम्मू कश्मीर 55 2
पश्चिम बंगाल 26 2
आंध्र प्रदेश 83 0
लदाख 13 0
बिहार 23 1
चंडीगढ़ 13 0
छत्तीसगढ़ 9 0
उत्तराखंड 7 0
हिमाचल प्रदेश 3 1
गोवा 5 0
ओडिशा 4 0
मणिपुर 1 0
मिजोरम 1 0
पुडुचेरी 1 0
अंडमान और निकोबार 10 0


