• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Sunday, August 7, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home झारखंड धनबाद

सूरत में फंसे 1198 प्रवासी पहुंचे धनबाद, संकट की घड़ी में भाड़ा चुकाने का मलाल

सूरत में फंसे 1198 प्रवासी पहुंचे धनबाद, संकट की घड़ी में भाड़ा चुकाने का मलाल
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

Publish Date:Thu, 7/May 2020

R24News : धनबाद। लॉकडाउन में दूसरे प्रदेशों में फंसे झारखंड के मजदूरों की अब तेजी से वापसी हो रही है। 24 घंटे के अंदर गुरुवार तड़के 3.45 में सूरत से दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन धनबाद पहुंची। इस ट्रेन पर 1198 प्रवासी मजदूर सवार थे। धनबाद पहुंचकर मजदूरों ने राहत की सांस ली। घर पहुंचने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। हालांकि एक मलाल भी था-उनसे संकट की इस घड़ी में किराया वसूल किया गया। फिर भी खुश थे कि अपने प्रदेश और घर तो पहुंच गए हैं।

गुरुवार, 7 मई,  2020 को सूरत (गुजरात) से स्पेशल ट्रेन संख्या 09343 से 1198 प्रवासी श्रमिक धनबाद जंक्शन पहुंचे। सूरत से 22 बोगियों के साथ आने वाली ट्रेन में झारखंड के गिरिडीह, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग, जामताड़ा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा तथा चतरा जिले के प्रवासी मजदूर थे।

सूरत से आने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों की ट्रेन से निकासी करने के बाद स्क्रीनिंग की गई। इसके फूड पैकेट का प्रदान किया गया। गुलाब देकर स्वागत करने के बाद  बस में बिठाकर उन्हें गृह जिलों तक भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। इससे पहले बुधवार सुबह भी एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रवासी मजदूरों को लेकर धनबाद पहुंची थी। उस ट्रेन में 1233 मजदूर सवार थे।

बीवी-बच्चों के साथ लाैटे प्रवासी मजदूर, प्रत्येक से वसूले गए 715 रुपये

सूरत से प्रवासी मजदूर पूरे परिवार के साथ लाैट रहे हैं। धनबाद स्टेशन पर ज्यादातर मजदूर अपने बीवी-बच्चों के साथ ट्रेन से उतरे। मजदूरों ने बताया कि उनके किराया वसूला गया। प्रत्येक से 715 रुपये लेकर टिकट दिया गया। बातचीत में कई मजदूरों ने कहा कि अब वे सूरत नहीं जाएंगे।

27 घंटे 15 मिनट में तय किया 1775 किमी का सफर

सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09343 आज प्रातः 3.45 बजे धनबाद पहुंची। इसमें गिरिडीह के 1094, देवघर के 7, कोडरमा के 30, हजारीबाग के 11, जामताड़ा, सिमडेगा और सरायकेला के एक एक, पलामू के 29, लातेहार के 3, गढ़वा के 2 तथा चतरा के 5 प्रवासी श्रमिक अपने परिजनों के साथ धनबाद पहुंचे। यह ट्रेन 5 मई की रात 12.30 बजे सूरत से चली थी। ट्रेन ने 27 घंटे 15 मिनट का सफर तय कर 7 मई को प्रातः 3.45 बजे धनबाद पहुंची। ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन के सबसे आगे एवं सबसे पीछे की बोगी से यात्रियों को बाहर निकालना आरंभ किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने हर यात्री का नाम नोट किया और शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए उन्हें निकास द्वार की ओर रवाना किया गया। उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर प्रवासी श्रमिकों का सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल प्लेटफार्म पर तैनात थे।

निकास द्वार पर हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराकर मास्क दिया गया। गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया। अंतिम काउंटर से फूड पैकेट और पानी देकर उन्हें संबंधित जिले की बस में बैठाया गया। श्रमिकों को उनके संबंधित जिले तक पहुंचाने के0 लिए 46 बड़ी बस, एक छोटी बस तथा 9 छोटे वाहन का प्रबंध किया गया था।

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति व्यक्त किया आभार

स्टेशन से बाहर निकलने पर सूरत से वापस अपने वतन लौटने वाले कोमल सिंह, अजय विश्वकर्मा, आनंद पंडित, पप्पू साव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा धनबाद जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद जब उन्हें जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री की पहल पर सूरत में फंसे श्रमिकों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी तब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सफर में कोई परेशानी नहीं हुई। जिला प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि सफर के दौरान उनके खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। ट्रेन में शारिरिक दूरी का पालन किया गया। 27 घंटे के सफर में कोई परेशानी नहीं हुई।

रेलवे स्टेशन पर ये अधिकारी थे उपस्थित

धनबाद रेलवे स्टेशन पर उप विकास आयुक्त बाल किशुन मुंडा, सिटी एसपी आर रामकुमार, अपर समाहर्ता आपूर्ति संदीप कुमार दोराईबुरू, अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था अनिल कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था मुकेश कुमार, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण संजय कुमार भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, एनडीसी अनुज बांडो व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मेडिकल टीम में ये थे उपस्थित

रेलवे स्टेशन पर सूरत से आने वाले श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच करने के लिए 2 टीम बनाई गई थी। मेडिकल टीम में सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, डॉ एसएम जफरुल्लाह, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ ऋतु राज, डॉ विजेंद्र, डॉ अजय नारायण सिंह, डॉ अमिताभ त्रिगुनायक, डॉ दीपक प्रकाश, डॉ श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, हेल्थ वर्कर प्रिया कुमारी, सरस्वती दास, विनायक मंडल, साबिर अंसारी, सुनील कुमार, एयनुल अंसारी, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, अनूप दास, मोहम्मद चांद तथा नारायण चंद्र उपस्थित थे।

स्टेशन की सुरक्षा में पूर्व मध्य रेल के ये थे उपस्थित

सूरत से आने वाली स्पेशल ट्रेन को लेकर स्टेशन की सुरक्षा में पूर्व मध्य रेल धनबाद के सीनियर कमांडेंट  हेमंत कुमार, असिस्टेंट सीनियर कमांडेंट प्रेमदीप संजय, इंस्पैक्टर अविनाश करोसिया, सब इंस्पेक्टर केएन सिंह, डीएस सिंह व अन्य सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।

प्रवासी श्रमिकों की सहायता करने के लिए पूर्व मध्य रेल के ये थे ऑन स्पेशल ड्यूटी

स्पेशल ट्रेन को लेकर पूर्व मध्य रेल के सीआइटी विकास कुमार, एसएन झा, गौरव पांडे, आरके सिंह, रवि मेहता, अमित कुमार, नवीन कुमार, नीरज कुमार, अरूण कुमार, अमितेश कुमार, रंजीत कुमार, एन बाखला, एम के शर्मा तथा अविनाश कुमार ऑन स्पेशल ड्यूटी तैनात थे।

Share this on WhatsApp
Tags: Corona VirusDHANBADINDIAjharkhandLOCKDOWNR24 News
Previous Post

सूर्य की तपिश व हवा में नमी तय करेगी लॉकडाउन का भविष्य, जैव प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ का दावा

Next Post

कुमारधुबी से अभी नहीं हटेगा कर्फ्यू, धनबाद के 35 सैंपल रिपोर्ट निगेटिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In