• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Thursday, August 4, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home Horoscope

2020 का राशिफल

2020 का राशिफल
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp
कन्या
Kanya
Virgo

2020 का राशिफल

साल 2020 कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रह सकता है। ये साल आपको हर तरह से मिले-जुले परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ मामलों में बेहतरीन सफलता तो कुछ में आपको असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। व्यावसायिक जीवन में भले ही आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़े लेकिन व्यक्तिगत जीवन में शुभ समाचार आपके जख्मों पर मरहम का काम करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको बहुत ज्यादा खुशी देने वाला समाचार मिल सकता है। आसमान से टपके, खजूर में अटके कुछ ऐसा ही आपके साथ अप्रैल के बाद के समय में हो सकता है। क्योंकि, शनि की ढ़ैय्या से मुक्त होने के साथ ही बुध का मेष राशि में वक्रि होना आपके लिये शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होंगी जिससे आप कठिन आर्थिक हालातों का सामना भी कर सकते हैं। इस समय स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता होगी विशेषकर गर्मी संबंधी बीमारियां आपको अपनी जकड़ में ले सकती हैं। माता के स्वास्थ्य के लिये भी यह समय हानिकारक हो सकता है लेकिन भाई-बहनों के लिये अच्छा रहने के आसार हैं। हालांकि इसी समय गुरु भी मकर राशि में रहेंगे जिनके प्रभाव से इन तमाम परिस्थितियों में आपको सगे-संबंधियों से उचित सलाह भी मिलने की संभावना है।

नौकरी

स्थितियां थोड़ी भागदौड़ वाली हो सकती हैं। छोटे-छोटे कामों को लेकर भाग दौड़ करना पड़ सकता है। परंतु, इस माह में आपके सगे संबंधियों से संबंध अच्छा हो सकता है। जिससे की आर्थिक लाभ में सहयोग प्राप्त हो सकता है। समय और परिस्थिति के अनुसार हर तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त होने की संभावना बनती हैं जो आर्थिक लाभ से जुड़ी हुई हैं।

व्यापार

दशमेश शनि के सप्तम भाव में उच्च राशि में होने कारण बड़े कामों के प्रस्ताव मिलेंगे। आप कई बडें कामों में सफल भी होंगे लेकिन व्यापार के बड़े-बड़े निर्णय लेने या विकास की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए यह आवश्यक है कि आप पूरी जांच-परख करके ही ऐसा करें। किसी कानूनी झंझट में पड़ने से बचें। राहु-केतू की स्थितियां साझेदारी में काम करने वालों के लिए शुभ नहीं रहेंगी।

परिवार

यह वर्ष आपके पारिवारिक मामलों के लिए बहुत अनुकूल नहीं हैं। अत: परिवार से जुडे हर मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के कुछ लोगो का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है। यहां तक कि मित्र और रिश्तेदार अपनी कही बातों से मुकर सकते हैं। परिवार की किसी स्त्री से आपके मतभेद हो सकते हैं अथवा संबंध बिगड सकते हैं। इन तमाम कारणों से आपके मन में घर-परिवार को लेकर एक असुरक्षा की भावना पनप सकती है। आपको भी अपनी कुछ आदतों पर नियंत्रण लगाने की सलाह दी जाती है। अन्यथा परिवार में वैमनस्य हो सकता है।

सेहत

बेवजह यात्राएं करना भी ठीक नहीं होगा। जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी अंकुश लगाने की आवश्यकता है। किसी कानूनी मामले में पड़कर चिंता करना भी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभावी होगा। खान-पान पर संयम रखें, अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है।

प्रेम और दाम्पत्य

बृहस्पति की द्वादश भाव में स्थिति गृहस्थी के लिए अनुकूल नहीं है। अपने जीवनसाथी के साथ संबंधों को बहुत सावधानी से सहेजना होगा अन्यथा छोटी से बात भी आपस में दरार का कारण बन सकती है। आपके साथी का स्वास्थ्य भी बिगड सकता है। आप का साथी किसी मामले में आपसे झूठ भी बोल सकता है। सच्चाई की जानकारी होने पर आपको आत्मिक कष्ट होगा।

धन-संपत्ति

धन को लेकर इस वर्ष निरंतरता नहीं बन पाएगी। लेकिन बीच-बीच में अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। निवेश के मालमे में सावधान रहना जरूरी होगा क्योंकि जोखिम भरे कामों में धन फंसने की संभावना है। जोखिम उठाने के लिये यह उपयुक्त समय नहीं है। अत: इस समय तथ्यजीवी रहें, स्मृतिजीवी न बने क्योंकि इस समय पूंजी निवेश करने से मनचाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा।

उपाय

  1. शराब न पियें और अपना नैतिक चरित्र ठीक रखें।

  2. पूजा के स्थान या मंदिर में नियमित रूप से दान करें।

Share this on WhatsApp
Previous Post

2020 का राशिफल

Next Post

2020 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In