‘बिग बॉस 14’ की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रहीं रूबीना दिलैक हाल ही में सलमान ख़ान के निशाने पर आ गईं। ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने रूबीना को राखी और अर्शी के लिए किए जा रहे बर्ताव को लेकर फटकार लगाई। साथ ही नॉमिनेशन डिसकस करने को लेकर भी उनकी कड़ी आलोचना की और कि उन्हें नॉमिनेट कर दिया। इस एपिसोड के बाद से रूबीना काफी ज्यादा अपसेट हैं। 4 दिसंबर के एपिसोड में भी जब अभिनव ने रूबीना से इस बारे में बात करने चाही तो दोनों का झगड़ा हो गया।
अब आज इस मुद्दे को लेकर रूबीना और अर्शी ख़ान झगड़ जाएंगी। कलर्स ने आज के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें अर्शी, रूबीना से कहती हैं, ‘रूबीना बेइज्जती करवानी है?’ इसके बाद रूबीना, अर्शी से कहती हैं, ‘तेरी इतनी हो रही है वो काफी नहीं है’। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो जाती है। देखें वीडियो।
आपको बता दें कि 4 जनवरी के एपिसोड में अभिनव और रूबीना के बीच ज़ोरदार बहस हुई। अभिनव ने रूबीना से इस बारे में बात करना चाही तो एक्ट्रेस को बुरा लग गया। गुस्से में रूबीना ने अभिनव को गाली तक दे डाली। दोनों के बीच बात बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ गई कि रुबीना उनके सामने से उठकर चली गईं। जिसके बाद अभिनव को बहुत बुरा लगा और उन्होंने रूबीना को ज़ोरदार डांट लगाई। इसके बाद रुबीना वापस आईं और बुरी तरह रोने लगीं। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इसका एक वीडियो भी शेयर किया था। देखें वीडियो।
आपको बता दें कि रूबीना को ‘बिग बॉस’ विनर की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। फैंस के बीच उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि जब अर्शी को ऊंगली दिखाने को लेकर सलमान ने रूबीना की आलोचना की तो उनके फैंस नाराज़ हो गए और उन्होंने सलमान ख़ान को ही ट्रोल कर दिया।