नई दिल्ली, एजेंसी। इसरो (ISRO) ने चांद की सतह पर मौजूद लैंडर विक्रम (Lander Vikram) की लोकेशन का पता लगा लिया है। ऑर्बिटर (Orbitor) द्वारा खिंची गई थर्मल इमेज (Thermal Image) के जरिए विक्रम की लोकेशन का पता चला है, हालांकि इससे अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। इसरो के वैज्ञानिक लगातार लैंडर विक्रम से संपर्क स्थापित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसके लिए आने वाले 12 दिन काफी अहम साबित होने वाले हैं।
दरअसल लूनर डे (lunar-Day) होने की वजह से अगले 12 दिनों तक चांद पर दिन रहेगा। एक लूनर डे धरती के 14 दिनों के बराबर होता है, जिसमें से दो दिन निकल गए हैं। इन 12 दिनों के बाद चांद पर 14 दिनों तक रात रहेगी। अंधेरा होने की वजह से वैज्ञानिकों को लैंडर से संपर्क करने में परेशानी आ सकती है।
© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno
© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno