• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Thursday, June 23, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Housefull 4 Box Office Collection Prediction: क्या ‘मिशन मंगल’ का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘हाउसफुल 4’,

Housefull 4 Box Office Collection Prediction: क्या ‘मिशन मंगल’ का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘हाउसफुल 4’,
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

नई दिल्ली, Housefull 4 Box Office Collection Prediction: रौशनी के पर्व दिवाली से दो दिन पहले 25 अक्टूबर को अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘हाउसफुल 4’ धनतेरस पर रिलीज़ हो रही है। हाउसफुल सीरीज़ की यह चौथी फ़िल्म है। इससे पहले आयी फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में चौथी किस्त से भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।

ट्रेड जानकारों का अनुमान है कि हाउसफुल 4 बेहतरीन ओपनिंग ले सकती है। फ़िल्म व्यवसाय पर नज़र रखने वाली मैगज़ीन सुपर सिनेमा के मुताबिक, हाउसफुल 4 की पहले दिन की कमाई 24-25 करोड़ हो सकती है। वहीं, दूसरे ट्रेड जानकारों का मानना है कि फ़िल्म पहले 18-20 करोड़ जमा कर सकती है। हाउसफुल 4 कॉमेडी फ़िल्म है। इस फ्रेंचाइजी को साजिद ख़ान ने शुरू किया था, मगर मी टू आंदोलन में साजिद पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद उनसे निर्देशन की कमान छीन ली गयी थी और फरहाद सामजी को यह ज़िम्मेदारी दी गयी।

हाउसफुल 4 को इस बार दो कालखंडों में सेट किया गया है। कहानी का एक हिस्सा 1419 में है, जबकि दूसरा 2019 में। सभी कलाकार दो कालखंड़ों में अलग-अलग लुक और गेटअप में नज़र आएंगे। अक्षय कुमार का किरदार बाला पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। बाला- शैतान का साला गीत हिट हो चुका है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और चंकी पांडेय हाउसफुल फ्रेंचाइजी का शुरू से हिस्सा हैं। चौथे भाग में बॉबी देओल समेत कुछ और कलाकारों की एंट्री हुई है।

फ्रेंचाइजी में फीमेल लीड हर बार बदल दी जाती हैं और इस बार कृति सनोन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े फीमेल लीड में हैं। अक्षय कुमार की इस साल तीसरी रिलीज़ है। उनकी दो फ़िल्में केसरी और मिशन मंगल बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही हैं। केसरी 22 मार्च को होली की छुट्टियों में रिलीज़ हुई थी और 150 करोड़ से अधिक जमा किये थे। वहीं, मिशन मंगल 15 अगस्त पर रिलीज़ हुई और इसने 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। अक्षय की यह पहली 200 करोड़ी फ़िल्म बनी। इस फ़िल्म ने 29 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी, जो अक्षय कुमार के लिए भी एक रिकॉर्ड है।

हाउसफुल 4 के साथ सांड की आंख और मेड इन चाइना भी आ रही हैं। सांड की आंख में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं तो मेड इन चाइना में राजकुमार राव और मौनी रॉय मुख्य किरदारों में हैं। स्टार पॉवर के हिसाब से ये दोनों फ़िल्में हल्की हैं, मगर ठीकठाक दर्शक चुरा सकती हैं।

यह भी संयोग है कि पूरे 10 साल बाद दिवाली पर 3 फ़िल्मों की टक्कर हो रही है। इससे पहले 2009 में ऑल द बेस्ट, ब्लू और मैं और मिसेज खन्ना दिवाली पर रिलीज़ हुई थीं। दोनों बार अक्षय कुमार की फ़िल्म रिलीज़ हुई है।

Share this on WhatsApp
Previous Post

'पागलपंती' हीरोइन इलियाना डिक्रूज़ की नई बिकिनी फोटो ने बढ़ाया तापमान, ब्रेकअप के बाद ऐसे कर रही हैं एंजॉय

Next Post

कश्मीर पर भारत विरोधी गतिविधियों को भड़काने वाले देशों को चेतावनी, पाक चल रहा ये चाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In