• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Tuesday, July 5, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home झारखंड

Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा में लक्ष्‍मण, कांग्रेस में राम; जानिए कैसे बिछ रही चुनावी बिसात

Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा में लक्ष्‍मण, कांग्रेस में राम; जानिए कैसे बिछ रही चुनावी बिसात
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

रांची, [जागरण स्‍पेशल]। इधर लक्ष्‍मण, उधर राम… सत्‍ता पक्ष के लिए यह लड़ाई जितनी अहम है, उससे तनिक भी कम जोर विपक्ष नहीं लगा रहा। देश की मुख्‍य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आखिरकार झारखंड को लेकर अपने पत्‍ते खोल दिए हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा की अगुआई वाली भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्‍कर देने के लिए कांग्रेस ने अब रामेश्‍वर उरांव को प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान सौंपी है। बीजेपी के लक्ष्‍मण से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने राम को मैदान में उतारा है।

यहां तमाम चर्चाओं को किनारे पर रखकर पार्टी ने आदिवासी कार्ड खेला है। ऐसे में भाजपा के आदिवासी अध्‍यक्ष के मुकाबले कांग्रेस ने भी आदिवासी को आगे कर चुनावों की अहमियत को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है। हालांकि फिर से एक बार कांग्रेस ने कमान एक आइपीएस अधिकारी के बैकग्राउंड वाले नेता के हाथों में ही दी है, साथ ही उनके लिए पांच सिपाहसलार भी तैनात किए गए हैं। वहीं रामेश्वर उरांव को आगे कर कांग्रेस ने वन्‍य प्रदेश में आदिवासियों को रिझाने की कोशिश की है।

भाजपा सत्‍ता में फिर से वापसी की पुरजोर कोशिश में 
भाजपा ने समय से पहले जहां झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी, वहीं विपक्षी दलों यथा कांग्रेस में अभी प्रदेश अध्‍यक्ष और चुनाव प्रभारी ही तय किए जा रहे हैं। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीते दिन अपनी बदलाव रैली का आगाज किया है। लोकसभा चुनाव जीतकर पहले ही विरोधियों पर प्रभावी बढ़त बनाई हुई बीेजेपी के लिए राह थोड़ी आसान दिख रही है, वहीं बड़ी-बड़ी महत्‍वाकांक्षाएं पाले विपक्षी दलों के लिए महागठबंधन बनाना एक बार फिर से मुश्किल दिख रहा है।

मुख्‍यमंत्री रघुवर दास की अगुआई में सत्‍तारुढ़ भाजपा पांच साल की स्‍थायी सरकार का नारा बुलंद कर फिर से तख्‍त पर काबिज होने की पुरजोर कोशिश में है। अब तक झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए ओम माथुर और सह प्रभारी नंद‍किशोर यादव ने 65 प्‍लस के टारगेट पर नेता-कार्यकर्ताओं को केन्द्रित कर दिया है। आने वाले दिनों में भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दौरे से भी भाजपा को विपक्षियों पर हावी होने का माैका मिलेगा।

कांग्रेस को कसनी होगी संगठन की चूलें 
जानकारों का मानना है कि कांग्रेस पार्टी की चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए तुरंत ही अपने संगठन की चूलें कसनी होंगी। कई खेमों में बंटे इस पार्टी के लिए बिखरे कार्यकर्ताओं को एकजुट करना जहां आसान नहीं होगा। वहीं विधानसभा चुनाव में वोटरों को भाजपा सरकार की कमजोरियां- नाकामियां बताने के लिए मजबूत कैडर खड़ा करने की दरकार होगी।

Share this on WhatsApp
Previous Post

OnePlus भारत में R&D सेंटर के लिए करेगी 1,000 करोड़ का निवेश, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Next Post

प्रणब मुखर्जी ने कहा- पत्रकारिता में कोलकाता का समृद्ध इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In