• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Monday, June 27, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Kangana Ranaut Photos: मुंबई पहुंचते ही कंगना बनीं मराठी मुलगी, किये मुंबा देवी और सिद्धिविनायक के दर्शन

Kangana Ranaut Photos: मुंबई पहुंचते ही कंगना बनीं मराठी मुलगी, किये मुंबा देवी और सिद्धिविनायक के दर्शन
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

कंगना रनोट इस साल बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार से तकरार को लेकर ख़ूब सुर्खियों में रहीं। सोमवार को Y प्लस सुरक्षा में मुंबई पहुंचीं कंगना रनोट ने सबसे पहले मुंबा देवी और सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किये और पूजा-अर्चना की। कंगना ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट करके कहा कि दर्शन के बाद वो मुंबई में सुरक्षित महसूस करती हैं। इस दौरान कंगना मराठी मुलगी के अंदाज़ में दिखीं।

कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते लॉकडाउन की वजह से कंगना का इस साल अधिकांश समय अपने होम टाउन मनाली में बीता। इससे पहले सितम्बर में कंगना मुंबई आयी थीं, जब वो शिव सेना सांसद संजय राउत के साथ अपने एक बयान को लेकर उलझी हुई थीं, जिसके चलते गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी मुहैया करवायी थी। कंगना की विज़िट से ठीक पहले बीएमसी ने उनके पाली हिल स्थित आवासीय दफ़्तर में अवैध निर्माण को लेकर तोड़फोड़ भी की थी। यह मामला ख़ूब सुर्खियों में रहा था।

इसके बाद कंगना अपनी फ़िल्म थलाइवी की शूटिंग के लिए हैदराबाद गयीं, जो अब पूरी हो चुकी है। सोमवार को मुंबई पहुंचने के बाद कंगना ने मंगलवार सुबह मुंबा देवी और सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किये। इसकी तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करके कंगना ने लिखा- अपने प्यारे शहर मुंबई के लिए खड़े होने पर मुझे जिस मात्रा में नफ़रत मिली, उसने मुझे बेचैन कर दिया था। आज मैं आशीर्वाद लेने मुंबा देवी और श्रीसिद्धिविनायक मंदिर गयी। अब मुझे एहसास हो रहा है कि मैं सुरक्षित हूं और मुझे स्वीकार किया जा रहा है। जय हिंद, जय महाराष्ट्र। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कंगना के साथ उनकी बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल, भाई अक्षत और भाभी भी हैं। अक्षत की शादी हाल ही में हुई है।

बता दें, कंगना अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से साल 2020 में जमकर चर्चा में रहीं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने बॉलीवुड में नेपोटिज़्म और खेमेबाज़ी पर खुलकर टिप्पणियां की थीं। उनके निशाने पर फ़िल्मी परिवार और सेलेब्रिटी रहे, जिसके चलते कंगना को काफ़ी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा। उन पर ट्वीट्स के ज़रिए देश को बांटने का आरोप लगाते हुए पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज़ करवायी गयीं।

Share this on WhatsApp
Tags: BOLLYWOODCorona VirusDHANBADINDIAjharkhandLOCKDOWNR24 News
Previous Post

Celebs New Year Vacation Photos: मलाइका अरोड़ा ने गोवा से शेयर कीं नई तस्वीरें, राजस्थान में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

Next Post

Winters Beauty Tips: धूप में ज्यादा बैठने से स्किन में टैनिंग आ सकती हैं, इस तरह करें बचाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In