Publish Date:Thu, 7/May 2020
R24News : टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं जिसके बाद वो सोशल मीडिया की सनसनी बन जाते हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कसरत यानी वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को देखकर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने उन्हें ट्रोल कर दिया। आपको बता दें कि चहल के पतले शरीर की वजह से साथी खिलाड़ी भी उनके साथ इसे लेकर हंसी-मजाक करते ही रहते हैं।
कोविड 19 महामारी की वजह से चल रहे लॉकडाउन के बीच युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव हैं और उनके एक से बढ़कर एक वीडियोज देखने को मिल रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के बीच टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी खुद को फिट रखने के लिए कुछ ना कुछ कर रहे हैं। इसी कड़ी में चहल ने भी अपने वर्कआउट का एक वीडियो सबके साथ शेयर किया।
चहल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो डंबल्स की मदद से कई तरह की एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वो डंबल्स काफी हेवी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि जो दर्द आप आज महसूस कर रहे हैं वो कल आपकी ताकत होगी। चहल की इस वीडियो पर युवराज सिंह ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा कि ओ भले ओ तेरी चूहे।
The pain you feel today is the strength you'll feel tomorrow..!! 🤝💪 pic.twitter.com/ymUhaEZID9
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) May 6, 2020
युवी के इस कमेंट के बाद चहल ने कहा कि स्ट्रांग मी भैया।
Oh bale oh tere chuhey 🐭 💪🏼
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) May 6, 2020