काजोल की डिजिटल डेब्यू फ़िल्म त्रिभंगा का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह फ़िल्म 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। फ़िल्म की महिलाओं की तीन पीढ़ियों पर आधारित है, जिसमें तन्वी आज़मी मां, काजोल बेटी और मिथिला पाल्कर उनकी बेटी के रोल में हैं। ट्रेलर को ख़ूब सपोर्ट मिल रहा है। अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने काजोल के डिजिटल डेब्यू को सपोर्ट किया है।
सोमवार को काजोल ने फ़िल्म का ट्रेलर शेयर करके लिखा- कोई सम्पूर्ण नहीं है। त्रिभंगा 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रही है। इस फ़िल्म का निर्माण अजय देवगन फ़िल्म्स ने किया है, जबकि रेणुका शहाणे का निर्देशन है। रेणुका इस फ़िल्म के निर्देशकीय पारी शुरू कर रही हैं।
त्रिभंगा उड़िया नृत्य की एक शैली होती है, जिसमें असमानता होते हुए भी वो ख़ूबसूरत दिखती है। फ़िल्म में इसे मेटाफर के रूप में इस्तेमाल किया गया है। त्रिभंगा विषमताओं से भरे एक परिवार की कहानी है।
काजोल की फ़िल्म के ट्रेलर को ख़ूब पसंद किया जा रहा है। अक्षय कुमार ने ट्रेलर शेयर करके ट्वीट किया- पावर हाउस टैलेंट के साथ यह पावरफुल ट्रेलर है। कहानी में एक रूह है। पूरा यक़ीन है यह ख़ूबसूरत भी होगी। त्रिभंगा का इंतज़ार है। अभिषेक बच्चन ने ट्रेलर शेयर करके काजोल को ऑल द बेस्ट कहा। वहीं, काजोल के अच्छे दोस्त करण जौहर ने लिखा- भावनाओं से भरा हुआ एक ट्रेलर। काजोल को स्क्रीन पर देखकर मेरा दिल बहुत ख़ुश है। ऐसी भावनात्मक कहानी लाने के लिए रेणुका शहाणे को बधाई। वहीं, सलमान ख़ान ने काजोल के डिजिटल डेब्यू के लिए शुभकामनाएं दीं।
बता दें, इस फ़िल्म से पहले काजोल यूट्यूब की शॉर्ट फ़िल्म काम कर चुकी हैं। देवी शीर्षक से बनी फ़िल्म 2020 में आयी थी। काजोल के अलावा नेहा धूपिया समेत कई एक्ट्रेस शामिल थीं। इस शॉर्ट फ़िल्म को काफी तारीफ़ मिली।
काजोल के करियर की बात करें तो आख़िरी बार 2020 की शुरुआत में रिलीज़ हुई फ़िल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर में नज़र आयी थीं, जिसमें वो अजय देवगन के किरदार तान्हाजी मालुसरे की पत्नी बनी थीं। इससे पहले काजोल 2018 की फ़िल्म हैलीकॉप्टर ईला में नज़र आयी थीं। शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म ज़ीरो में भी काजोल ने स्पेशल एपीयरेंस किया था। इससे पहले वो शाह रुख़ के साथ 2015 की फ़िल्म दिलवाले में फीमेल लीड रोल में दिखी थीं।