• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Monday, June 27, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home Latest News

R24 News:उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के पास कार नहीं, 8 साल में आय आधी हुई; पत्नी की संपत्ति तीन गुना बढ़ी

R24 News;सिसोदिया दंपति 2013 में सरकारी कर्ज में थे, अब पत्नी ने खरीदा 65 लाख रु में फ्लैट

R24 News:उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के पास कार नहीं, 8 साल में आय आधी हुई; पत्नी की संपत्ति तीन गुना बढ़ी
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

R24 News

R24 News दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इसके पहले सिसोदिया ने पैदल यात्रा की और बाइक रैली निकाली। सिसोदिया की पिछले आठ साल में सालाना आय आधी हो गई। वहीं उनकी पत्नी हाउस वाइफ सीमा सिसोदिया की संपत्ति तीन गुना बढ़ गई है।

सिसोदिया ने 2013 के चुनाव में दाखिल हलफनामे में वर्ष 2012-13 की सालाना आय 5 लाख 21 हजार रुपए बताई थी। जो वर्ष 2020 के चुनाव में दाखिल हलफनामे में 2018-19 में 2 लाख 45 हजार 827 रुपए है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 65 लाख कीमत का मयूर विहार-2 पॉकेट बी में फ्लैट है। जबकि पिछले चुनाव में बताया था कि पांडव नगर के 20 लाख रुपए का फ्लैट है। वह इस बार के हलफनामे में शामिल नहीं है। वहीं अब सिसोदिया के पास अपनी निजी कोई कार नहीं है। जबकि पिछले दो चुनाव में उनके पास कार थी।

2013: पति-पत्नी दोनों पर कर्ज था

सालाना आय 2012-13 में 5 लाख 21 हजार रुपए। चल संपत्ति 3 लाख 88 हजार रुपए। इसमें 15 हजार नकद, 2 लाख 42 हजार बैंक खाते में, 40 हजार कीमत की कार, 28 हजार की पॉलिसी है। वार्तालोक अपार्टमेंट में 12 लाख का फ्लैट। पत्नी के पास 5  लाख 17 हजार 278 रुपए की चल संपत्ति। इसमें 35 हजार रुपए नकद, 70 हजार बैंक खाते में जमा, 51 हजार की पॉलिसी, 3 लाख 60 हजार कीमत की 120 ग्राम सोने की ज्वैलरी है। वहीं, 20 लाख कीमत का पांडव नगर में फ्लैट था। सिसोदिया की 8 साल में आय आधी हुई, पत्नी की संपत्ति तीन गुना बढ़ी, तीन मामले कोर्ट में। इस वर्ष पति और पत्नी दोनों पर बकाया था।

2015: कोर्ट में 5 मामले हैं विचाराधीन 
सालाना आय वर्ष 2013-14 में 4 लाख 40 हजार 871 रुपए। चल संपत्ति 4 लाख 92 हजार रुपए। 25 हजार नकद, 2 लाख 59 हजार बैंक खाते में, 1 लाख 80 हजार की कार, 12 हजार की बीमा पॉलिसी और 16 हजार की एलआईसी पॉलिसी है। वार्तालोक अपार्टमेंट में 12 लाख रुपए कीमत का फ्लैट। पत्नी के पास 3 लाख 95 हजार 278 रुपए की चल संपत्ति। इसमें 10 हजार रुपए नकद, 2 लाख 8 हजार बैंक खाते में जमा, 51 हजार की पॉलिसी, 1 लाख 25 हजार कीमत की 50 ग्राम सोने की ज्वैलरी है। 20 लाख कीमत का पांडव नगर में फ्लैट था। साथ ही उन पर आश्रित एक के नाम से 78 हजार की एलआईजी की जानकारी दी थी। 2015 में पांच मामले कोर्ट में।

2020: 5 साल में पौने तीन लाख घटी आय

सालाना आय वर्ष 2018-19 में 2 लाख 45 हजार 827 रुपए है। चल संपत्ति 4 लाख 74 हजार 888 रुपए की है। इसमें 4 लाख 27 हजार बैंक खाते में नकद है। वहीं बाकी की बीमा पॉलिसी है। अचल संपत्ति में वर्तालोक वसुंधरा (यूपी) में 21 लाख रुपए का फ्लैट है। वहीं, पत्नी  सीमा सिसोदिया के पास चल संपत्ति 2 लाख 66 हजार की है। इसमें 2 लाख कीमत की ज्वैलरी, 50,664 रुपए बैंक खाते में और 5 हजार रुपए की एलआईसी पॉलिसी है। अचल संपत्ति में 65 लाख कीमत का मयूर विहार -2 पॉकेट बी में फ्लैट है। वहीं उनकी बेटे मीर के पास 9,407 रुपए  की पॉलिसी है। सिसोदिया पर तीन मामले कोर्ट में चल रहे हैं।

आप प्रत्याशी नितिन त्यागी की संपत्ति पांच साल में डेढ़ गुना बढ़ी

लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नितिन त्यागी की संपत्ति में पांच साल में डेढ़ गुना इजाफा हुआ है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामें में उन्होंने कुल चल संपत्ति 49 लाख, 66 हजार 422 रुपए बताई है। जबकि 2015 के हलफनामे में चल संपत्ति कुल 28 लाख, 25 हजार, 888 रुपए थी।  इस बार के हलफनामे में त्यागी की चल संपत्ति में 30 हजार रुपए कैश, 6 बैंक खातों में करीब 1 लाख रुपए, एलआईसी, मेडिक्लेम, दो कार, 100 ग्राम ज्वैलरी शामिल है।

 

 

Posted By: Abhenav mishra R24news

Share this on WhatsApp
Previous Post

R24 News : पाकिस्‍तान की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

Next Post

R24 News क्रिकेट / 3 नंबर पर बल्लेबाजी में वापसी को लेकर कोहली ने कहा- आजकल सोशल मीडिया पर पैनिक बटन जल्दी दबा दिया जाता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In