• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Friday, July 1, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home Latest News

R24 News:भाजपा के 57 प्रत्याशी घोषित, पिछली बार हारे 27 को फिर मौका मिला; आप के बागी कपिल मिश्रा को भी टिकट

R24 News:आप ने कहा- भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित न करके आप को आसान जीत दे दी

R24 News:भाजपा के 57 प्रत्याशी घोषित, पिछली बार हारे 27 को फिर मौका मिला; आप के बागी कपिल मिश्रा को भी टिकट
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

R24 News:दिल्ली चुनाव / भाजपा के 57 प्रत्याशी घोषित, पिछली बार हारे 27 को फिर मौका मिला; आप के बागी कपिल मिश्रा को भी टिकट

BJP Candidate List 2020 Delhi Elections | Bharatiya Janata Party (BJP) Candidates List for 2020 Delhi Assembly Vidhan Sabha Elections; Manoj Tiwari
  • 4 महिलाओं को टिकट दिए, एक भी मुस्लिम नहीं; केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी का ऐलान नहीं
  • दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे
  • Jan 17, 2020

नई दिल्ली R24 News: भाजपा ने शुक्रवार को 70 विधानसभा सीटों में से 57 पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। करावल नगर से आप के मौजूदा विधायक कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से टिकट दिया गया है। नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है। भाजपा ने 4 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें विभा गुप्ता, लता सोढ़ी, शिखा राय और किरण वैद्य का नाम शामिल। हालांकि, इन प्रत्याशियों में एक भी मुस्लिम नहीं है। पिछली बार हारे 27 प्रत्याशियों को दोबारा टिकट दिया गया है। 2015 में जीते तीनों विधायकों को टिकट मिला है। पिछले विधानसभा चुनाव में रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, मुस्तफाबाद से जगदीश प्रधान और विश्वास नगर से ओपी शर्मा को जीत मिली थी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि बचे हुए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। प्रत्याशियों के नाम गुरुवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की देर रात तक चली बैठक में तय किए गए। आम आदमी पार्टी (आप) पहले ही सभी सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है। दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 11 तारीख को आएंगे।

आप ने कहा- भाजपा बिना कप्तान की टीम
आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने के बाद कहा- भाजपा बिना कप्तान की टीम है। जैसे दूल्हे के बिना कोई शादी। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। लेकिन, मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम नहीं बताया। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि भाजपा मुख्यमंत्री उम्मीदवार की भी घोषणा करेगी। अब यह स्पष्ट हो गया है कि भगवा पार्टी ने आप को आसान जीत दे दी है।

उम्मीदवारों की लिस्ट

विधानसभा सीट उम्मीदवार नया/पुराना चेहरा
नरेला नील दमन खत्री पिछली बार हारे
तिमारपुर सुरेंद्र सिंह बिट्टू नया चेहरा
आदर्श नगर राजकुमार भाटिया नया चेहरा
बादली विजय भगत नया चेहरा
रिठाला मनीष चौधरी नया चेहरा
बवाना रवींद्र कुमार नया चेहरा
मुंडका आजाद सिंह पिछली बार हारे
किराड़ी अनिल झा पिछली बार हारे
सुल्तानपुर माजरा रामचंद्र छाबड़िया नया चेहरा
मंगोलपुरी करम सिंह कर्मा नया चेहरा
रोहिणी विजेंद्र गुप्ता पिछली बार जीते
शालीमार बाग रेखा गुप्ता पिछली बार हारीं
शकूर बस्ती एचसी वत्स पिछली बार हारे
त्रिनगर तिलक राम गुप्ता नया चेहरा
वजीरपुर महेंद्र नागपाल पिछली बार हारे
मॉडल टाउन कपिल मिश्रा आप से आए
सदर बजार जय प्रकाश नया चेहरा
चांदनी चौक सुमन कुमार गुप्ता पिछली बार हारे
मटिया महल रवींद्र गुप्ता नया चेहरा
बल्लीमारान लता सोढ़ी नया चेहरा
करोल बाग योगेंद्र चंदोलिया पिछली बार हारे
पटेल नगर परवेश रतन नया चेहरा
मोती नगर सुुभाष सचदेवा पिछली बार हारे
मादिपुर कैलाश सांकला नया चेहरा
तिलक नगर राजीव बब्बर पिछली बार हारे
जनकपुरी आशीष सूद़ नया चेहरा
विकासपुरी संजय सिंह पिछली बार हारे
उत्तम नगर कृष्ण गहलोत नया चेहरा
द्वारका प्रद्युम्न राजपूत पिछली बार हारे
मटियाला राजेश गहलोत पिछली बार हारे
नजफगढ़ अजीत खरखरी पिछली बार हारे
बिजवासन सतप्रकाश राणा पिछली बार हारे
पालम विजय पंडित नया चेहरा
राजेंद्र नगर आरपी सिंह पिछली बार हारे
जंगपुरा इमरित सिंह बख्शी नया चेहरा
मालवीय नगर शैलेंद्र सिंह मोंटी नया चेहरा
आरके पुरम अनिल शर्मा पिछली बार हारे
छतरपुर ब्रह्म सिंह तंवर पिछली बार हारे
देवली अरविंद कुमार पिछली बार हारे
अंबेडकर नगर खुशीराम नया चेहरा
ग्रेटर कैलाश शिखा राय नया चेहरा
तुगलकाबाद विक्रम विधूड़ी पिछली बार हारे
बदरपुर रामवीर सिंह विधूड़ी पिछली बार हारे
ओखला ब्रह्म सिंह पिछली बार हारे
त्रिलोकपुरी किरण वैद्य पिछली बार हारीं
कोंडली राजकुमार ढिल्लों नया चेहरा
पटपड़गंज रवि नेगी नया चेहरा
लक्ष्मी नगर अभय कुमार वर्मा नया चेहरा
विश्वास नगर ओपी शर्मा पिछली बार जीते
गांधी नगर अनिल बाजपेयी नया चेहरा
रोहतास नगर जितेंद्र महाजन पिछली बार हारे
सीलमपुर कौशल मिश्रा नया चेहरा
घोंडा अजय महावत नया चेहरा
बाबरपुर नरेश गौड़ पिछली बार हारे
गोकलपुर रंजीत कश्यप पिछली बार हारे
मुस्तफाबाद जगदीश प्रधान पिछली बार जीते
करावल नगर मोहन सिंह बिष्ट पिछली बार हारे

Posted By: Abhenav mishra R24news

Share this on WhatsApp
Previous Post

R24 News : भूली में चोरों ने दी पुलिस को खुली चुनौती, एक साथ चार घरों से लाखों की चोरी से इलाके में दहशत

Next Post

R24 News: 20 तक हो सकता है हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, झामुमो से ये विधायक मंत्री बनने की रेस में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In