• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Thursday, August 11, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home Latest News

R24 News:राउत का इंदिरा गांधी पर बयान सही, बाला साहेब भी मेरे पिता के अच्छे दोस्त थे, हाजी मस्तान के बेटे ने कहा

R24 News:शिवसेना नेता राउत ने इंटरव्यू में कहा था- इंदिरा गांधी अंडरवर्ल्ड सरगना करीम लाला से मिलने जाया करती थीं

R24 News:राउत का इंदिरा गांधी पर बयान सही, बाला साहेब भी मेरे पिता के अच्छे दोस्त थे, हाजी मस्तान के बेटे ने कहा
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

R24 News:बयान पर विवाद बढ़ने के बाद राउत ने सफाई दी- इंदिरा पठान नेता के तौर पर करीम लाला से मिलने जाती थीं

Image result for करीम लाला

R24 News:शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और अंडरवर्ल्ड सरगना करीम लाला के बीच मुलाकात को लेकर दिए बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी अंडरवर्ल्ड सरगना करीम लाला से एक पठान नेता के तौर पर मिलती थीं। मैं पूर्व प्रधानमंत्री जवारलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का सम्मान करता हूं। एक मराठी अखबार को दिए इंटरव्यू में सांसद राउत ने कहा था कि इंदिरा गांधी, करीम लाला से और मैं दाउद इब्राहिम से मुलाकात कर चुका हूं।

इस बीच, 1960 से 1980 के दशक में मुंबई अंडरवर्ल्ड के सरगना रहे हाजी मस्तान के दत्तक पुत्र सुंदर शेखर ने संजय राउत के इंदिरा पर दिए बयान को सही ठहराया। शेखर ने कहा, “इंदिरा गांधी की करीम लाला से मुलाकात होती थी। कई अन्य नेता भी उनसे मिलने जाते थे। मेरे पिता हाजी मस्तान एक व्यापारी थे। बाला साहेब ठाकरे भी मेरे पिता के अच्छे मित्र थे।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं से जवाब मांगा
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राउत के बयान पर कांग्रेस नेताओं से जवाब देने की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘‘क्या कांग्रेस उस समय अंडरवर्ल्ड के भरोसे चुनाव जीतती थी, क्या कांग्रेस को अंडरवर्ल्ड से फाइनेंस मिलता था। संजय राउत ने खुलासा किया है कि उस समय 1960 से 1980 तक मुंबई के कमिश्नर की नियुक्ति अंडरवर्ल्ड करता था क्या यह सच है?’’

करीम लाला पठानों के नेता थे- राउत
इसके बाद राउत ने कहा, ‘‘करीम लाला से सभी राष्ट्रीय नेता आकर मिलते थे। वे अफगानिस्तान से आए पठानों के नेता थे। उनकी समस्या जानने के लिए नेता उनसे मिलते थे। इंदिरा गांधी जी भी एक पठान नेता के तौर पर उनसे मिलती थीं। करीम लाला के दफ्तर में कई नेताओं की फोटो लगी थी। करीम लाला, अब्दुल गफार खान के साथ भी काम करते थे।

कांग्रेस नेताओं ने सांसद राउत को घेरा
मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने सांसद राउत के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी सच्ची देशभक्त थीं। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, ‘‘बेहतर होगा कि शिवसेना के मि. शायर दूसरों की हल्की-फुल्की शायरी सुनाकर महाराष्ट्र का मनोरंजन करते रहें। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के खिलाफ दुष्प्रचार करेंगे तो उन्हें पछताना पड़ेगा। उन्होंने इंदिरा जी के बारे में जो बयान दिया है वो वापस ले लें।’’

कौन था करीम लाला?
करीम लाला का असली नाम अब्दुल करीम शेर खान था। उसका जन्म 1911 में अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में हुआ था। उसे पश्तून समुदाय का आखिरी राजा भी कहा जाता है। लाला 21 साल की उम्र में मुंबई आया। यहां उसने हीरे-जवाहरात की तस्करी का काम शुरू किया। 1940 तक उसने इस काम में पकड़ बना ली थी। मुंबई पर करीम लाला ने करीब 30 साल तक एकतरफा राज किया। अंडरवर्ल्ड में 1981 से 1985 के बीच करीम लाला गैंग और दाऊद के बीच जमकर गैंगवार होती रही। इसके बाद दाऊद ने करीम लाला गैंग का सफाया किया और मुंबई पर अपना कब्जा जमाया। करीम लाला अकेला पड़ गया और 90 साल की उम्र में 19 फरवरी 2002 को मुंबई में ही करीम लाला की मौत हो गई थी। करीम लाला को पठानों का गॉडफादर भी कहा जाता है।

करीम लाला की हरींद्रनाथ चट्टोपाध्याय के साथ फोटो चर्चा में
करीम लाला की हरींद्रनाथ चट्टोपाध्याय के साथ फोटो काफी चर्चा में रही। हरींद्रनाथ संगीतकार, अभिनेता और कवि थे। वे पहली लोकसभा (1952-57) के सदस्य भी रहे थे। 1898 में तत्कालीन हैदराबाद रियासत (अब तेलंगाना) में पैदा हुए हरींद्रनाथ सरोजिनी नायडू के छोटे भाई थे। उन्होंने ‘साहब, बीवी और गुलाम’, ‘तीन देवियां’, ‘आशीर्वाद’ और ‘बावर्ची’ समेत 24 फिल्मों में काम किया। 1973 में उन्हें पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। 1990 में हरींद्रनाथ का निधन हो गया।

 

Posted By: Abhenav mishra R24news

Share this on WhatsApp
Previous Post

R24 News:हिंदू लड़कियों के अपहरण पर भारत सरकार की चेतावनी के बाद पाक ने जताई चिंता

Next Post

R24 News: सीनेट में ट्रंप का बचाव करेंगे दिग्‍गज वकील Allen Dershowit z और केन स्‍टार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In