Publish Date: Sun, 2/Feb2020
लेइला जानाह का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था, उनके माता-पिता भारतीय थे। -फाइल
-
कैंसर से जूझ रहीं भारतीय मूल की अमेरिकी उद्यमी लेइला ने 24 जनवरी को अंतिम सांस ली
-
लेइला ने 2008 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी समसोर्स की स्थापना की थी, जिसने निधन की पुष्टि की
-
कंपनी अब तक केन्या, युगांडा और भारत में 2900 से ज्यादा लोगों को रोजगार दे चुकी
R24News : भारतीय मूल की अमेरिकी उद्यमी लेइला जानाह का 37 साल की उम्र में निधन हो गया। कैंसर से जूझ रहीं लेइला ने 24 जनवरी को अंतिम सांस ली। उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी समसोर्स ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। लेइला दुनिया से गरीबी मिटाना चाहती थीं। वे गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए काम करती थीं। उन्होंने 2008 में समसोर्स की स्थापना की थी। कंपनी अब तक केन्या, युगांडा और भारत में 2900 से ज्यादा लोगों को रोजगार दे चुकी है।
जानाह का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। उनके माता-पिता भारतीय थे, जिन्होंने लॉस एंजिल्स में उनका पालन-पोषण किया। जानाह ने गरीबों का जीवन बेहतर बनाने के लिए कई सामाजिक कार्य किए। कंपनी के मुताबिक, उन्होंने अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों को गरीबी से उबारा है।
वेंडी गोंजलेज को आंतरिक सीईओ बनाया गया
लेइला अपने पति और बेटी के साथ रहती थीं। उनके निधन के बाद वेंडी गोंजलेज को कंपनी का आंतरिक सीईओ बनाया गया है। गोंजलेज चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वे पिछले 5 साल से लेइला के साथ मिलकर कंपनी में काम कर रहे हैं। कंपनी ने बयान में कहा, लेइला की सकारात्मक मुस्कान हमेशा याद आएगी। उनकी कार्यशैली और योग्यता अदभूत थी।