• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Saturday, August 6, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home Latest News

R24 News : इंदौर / सीएए और एनसीआर के विरोध में 50 से ज्यादा मुस्लिम भाजपाइयों ने पार्टी से इस्तीफा दिया

R24 News : इंदौर / सीएए और एनसीआर के विरोध में 50 से ज्यादा मुस्लिम भाजपाइयों ने पार्टी से इस्तीफा दिया
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

Publish Date: Thu, 23/Jan2020

सीएए के विरोध में 50 से ज्यादा भाजपाइयों ने पार्टी से इस्तीफा दिया।

                  इस्तीफा देने वालों का कहना है कि भाजपा अब सबकी पार्टी नहीं रही।

  • कहा- इस देश में हिंदू-मुस्लिम मुद्दों का अंत होना चाहिए, लेकिन एक के बाद एक मुद्दे सामने आते जा रहे हैं
  • इस्तीफा देने वालों में इंदौर, महू, देवास और खरगोन के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी शामिल

R24 News : इंदौर/ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में भाजपा के 50 से ज्यादा मुस्लिम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गुरुवार को पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। भाजपा को अलविदा कहने वाले इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस देश में हिंदू-मुस्लिम मुद्दों का अंत होना चाहिए, लेकिन एक के बाद एक मुद्दे सामने आते जा रहे हैं जिसके चलते अर्थव्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा ही नहीं हो रही है।

गुरुवार को इंदौर में इस्तीफा देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीडिया से कहा कि वर्तमान परिदृश्य की बात करें तो देश में भेदभाव चल रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटी तो हमने कहा कि अच्छा हुआ। हम उसके पक्ष में थे कि अब कश्मीर में हम भी जाकर रह सकते हैं। तीन तलाक समाप्त हुआ तब भी हमने कोई हिंदू-मुस्लिम नहीं किया। बाबरी मस्जिद के फैसले में भी मंदिर के साथ मस्जिद को भी स्थान दिया जा रहा है। इस देश में हिंदू-मुस्लिम कब तक चलेगा, एक मुद्दा समाप्त होता है तो दूसरा मुद्दा सामने आ जाता है। दूसरे के बाद तीसरा, चौथा…लगातार नए-नए मुद्दे सामने कर दिए जाते हैं।

अर्थव्यवस्था और रोजगार की बात कब करेंगे

हम हिंदु-मुसलमान के बजाय अर्थव्यवस्था, रोजगार की बात कब करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की कार्यशैली से नाराज इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे सीएए का विरोध करते हैं और प्रस्तावित एनआरसी के साथ ही एनपीआर का भी विरोध करेंगे।

भाजपा में इसलिए नहीं आए थे बिरादरी से दूर हो जाएं
भाजपा से इस्तीफा देने वालों में इंदौर के साथ महू, देवास और खरगोन के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हैं। इनका कहना है कि भाजपा अब सबकी पार्टी नहीं रही। यहां सबके लिए इंसाफ नहीं है। जिस कानून की जरूरत नहीं थी, उसे खड़ा कर दिया गया। इसी के विरोध में पार्टी छोड़ी जा रही है। इनका कहना है कि वे इसलिए भाजपा में नहीं आए थे कि वे अपनी बिरादरी, समाज से दूर हो जाएं।

भाजपा छोड़ने वालों में विजयवर्गीय के खास समर्थक भी
पार्टी से इस्तीफा देने वालों में राजिक फर्शीवाला भी शामिल हैं जो भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खास समर्थक माने जाते रहे हैं। इसके अलावा देवास की इटावा से पार्षद शबाना रईस खान, खरगोन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तस्लीम खान, अल्पसंख्यक मोर्चा मप्र की सदस्य सईदा खान, अल्पसंख्यक मोर्चा मप्र के मीडिया प्रभारी आरिक शेख, रेहान चौधरी, अल्संख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री वसीम खान आदि शामिल है।

Posted By: Aditya Dubey R24 News 

       

Share this on WhatsApp
Tags: INDIAP.MR24 Newsभाजपाभारत
Previous Post

R24news :Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार कल, झामुमो-कांग्रेस के 8 मंत्री लेंगे शपथ

Next Post

R24news:भारत में 5G सेवा जल्द शुरू करने के लिए COAI ने की हाई लेवल मीटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In