Fri, 24 Jan 2020
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया है कि कनाडा के टोरंटो में एक भारतीय छात्रा राचेल अल्बर्ट पर गंभीर हमले के बारे में जानकारी मिलने के बाद गहरा झटका लगा।
R24 News , नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया है कि कनाडा के टोरंटो में एक भारतीय छात्रा राचेल अल्बर्ट पर गंभीर हमले के बारे में जानकारी मिलने के बाद गहरा झटका लगा। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को उसके परिवार को वीजा दिलाने में मदद करने की कह रहा हूं। जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा,
मीडिया के सूत्रों के अनुसार, टोंरटो में गुरुवार को भारतीय छात्रा पर चाकू से हमला किया गया। रचेल तमिलनाडु की रहने वाली है। छात्रा सनीब्रुक स्वास्थ्य विज्ञान केंद्र की देखभाल इकाई में भर्ती है। बताया गया है कि यॉर्क विश्वविद्यालय में मास्टर की छात्रा राचेल अल्बर्ट अपने परिसर के पास चल रही थी, जब एक अज्ञात हमलावर ने उसके साथ मारपीट की, उसे धक्का दिया और घसीटा।
पुलिस कर रही हमलावर की पहचान
टोरंटो पुलिस के अनुसार, यह हमला बुधवार सुबह 10 बजे के करीब लिच एवेन्यू और असिनबिओन रोड के पास हुआ। उसके शरीर पर घाव मिले और उसे तुरंत उसी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने के लिए जनता की मदद मांगी है। पुलिस हमलावर की रूपरेखा बताई है।