Publish Date: Wed, 22/Jan2020एसडीओ जामताड़ा को एनआरसी के विरोध में ज्ञापन सौंपते विधायक इरफान अंसारी, जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल, रहमतउल्ला एवं अन्य।
-
जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान संविधान बचाओ आंदोलन के बैनर तले रैली को संबोधित किया
R24 News : जामताड़ा/ विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सीएए, एनआरसी व एनआरपी को कांग्रेस देश में लागू नहीं करने देगी। वे नरेंद्र मोदी और अमित शाह के संविधान को नहीं, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को मानते हैं। भारत वर्ष में मोदी और शाह का संविधान नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में झारखंड में सीएए और एनआरसी को नहीं कबूल किया जाएगा। इरफान रविवार को जमताड़ा में संविधान बचाओ आंदोलन के बैनर तले रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में जामताड़ा के अलावा, सारठ, हाट पालोजोरी, धनबाद, गिरिडीह जिला के हजारों लोग शामिल हुए।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इस संबंध में राहुल गांधी से बात की गई है। बहुत जल्द इस काले कानून को रद्द कराया जाएगा। कुछ असामाजिक तत्व जामताड़ा को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उनकी कोशिश नाकाम रहेगी। उन्होंने कहा कि सीएए काला कानून है तथा प्रस्तावित एनआरसी भारतीय मुसलमानों को डिटेंशन कैंप तक पहुंचाने वाली योजना है। अगर सरकार इसे वापस नहीं लेती है तथा एनआरसी जैसी विभाजन कारी योजना को दोषमुक्त नहीं करती है तो हम सड़क से सांसद तक आवाज को ले जाएंगे। इस मौके पर जेएनयू, जामिया मिलिया, यादवपुर यूनिवर्सिटी एवं पानीपत से छात्र नेता शामिल हुए।
Posted By: Aditya Dubey R24 News