• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Monday, June 27, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home Latest News

R24 News : धनबाद में लगेगी पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की प्रतिमा, स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में बनी सहमति

R24 News : धनबाद में लगेगी पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की प्रतिमा, स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में बनी सहमति

सरायढेला स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के पास पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की प्रतिमा लगाने पर भी सहमति बनी। नगर निगम के स्टैंडिंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

Publish Date: Sun, 2/Feb2020

R24News : शहर की बिगड़ती विधि-व्यवस्था से नगर निगम चिंतित है। इसीलिए नगर निगम ने गली-मोहल्ले से लेकर निगम के चप्पे-चप्पे को सीसीटीवी से लैस करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना है। निगम के अनुसार, इससे कोयला चोरी भी काफी हद तक रुकेगी। पूरे निगम क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने पर 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका कंट्रोल पुलिस विभाग के पास रहेगा। डीपीआर बनाने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

शुक्रवार को मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप की अध्यक्षता में हुई स्टैंडिंग काउंसिल की बैठक में एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी। इसके अलावा सरायढेला स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के पास पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की प्रतिमा लगाने पर भी सहमति बनी। बैठक में काउंसिल के सभी सदस्य मौजूद थे।

बता दें कि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पति थे। उनकी हत्या 21 अप्रैल 2017 को हुई थी। उनकी हत्या के साजिश के आरोप में झरिया के पूर्व विधायक व नीरज के चचेरे भाई संजीव सिंह जेल में हैं।

1111 नए पीएम आवास बनेंगे :

  1. स्टैंडिंग काउंसिल की बैठक में 1111 नए प्रधानमंत्री आवास बनाने पर सहमति बनी।

  2. सभी पार्क, कब्रिस्तान एवं श्मशान घाट में जरूरत के अनुसार सफाई कर्मी रखे जाएंगे। प्रवेश शुल्क एवं अन्य शुल्क से प्राप्त राशि से भुगतान होगा।

  3. टैक्स कलेक्टर के लिए 55 स्वीकृत पद के सापेक्ष 45 का चयन हो चुका है। अभी 29 कार्यरत हैं, इसमें 24 को बहाल करने की स्वीकृति।

  4. स्वयं सहायता समूह के संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षक के तौर पर अस्थाई महिला प्रशिक्षक को 7500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

  5. संचालित दस सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों पर रखे मशीन एवं उपस्करों की देखरेख के लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन।

  6. एनयूएलएम के सामुदायिक संगठनकर्ता के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह टीए।

  7. आने वाली गर्मी को देखते हुए पानी के सभी छोटे-बड़े टैंकर की मरम्मत।

  8. निगम में कार्यपालक अभियंता के चार स्वीकृत पद हैं, इनमें दो कार्यरत। 31 जनवरी को कार्यपालक अभियंता ओमप्रकाश सिंह सेवानिवृत्त। कार्यों को देखते हुए सेवा विस्तार के लिए विभाग को भेजी जाएगी अनुशंसा।

  9. सभी पार्कों में सीसीटीवी लगाया जाएगा।

कार्यपालक अभियंता को दी विदाई

नगर पालिका एवं नगर निगम 30 से अधिक सेवा करने के बाद कार्यपालक अभियंता ओमप्रकाश सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप, उपनगर आयुक्त राजेश कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त राजीव रंजन एवं सभी कर्मियों ने विदाई दी। मेयर ने कहा कि निगम को यहां तक पहुंचाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। नगर आयुक्त ने कहा कि ओमप्रकाश के कार्यों से सभी को प्रेरणा लेने की जरुरत है।

 

Share this on WhatsApp
Tags: DHANBADjharkhandR24 News
Previous Post

R24 News : जब झमाडा ही राम भरोसे तो जनता की प्यास बुझाएगा काैन

Next Post

R24 News : सुसाइड नोट लिख एयर फोर्स जवान के साथ उड़ गई थी छात्रा, शव का हो रहा था इंतजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In