• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Thursday, August 4, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home Latest News

R24 News : फेसबुक ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम ‘शिटहोल’ लिखा, गड़बड़ी सामने आने पर खेद जताया

गड़बड़ी सामने आने पर खेद जताया

R24 News : फेसबुक ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम ‘शिटहोल’ लिखा, गड़बड़ी सामने आने पर खेद जताया
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

Publish Date:Sun, 19/Jan2020

                                                म्यांमार में शी जिनपिंग और आंग सान सू की के बीच मुलाकात की तस्वीर।

  • फेसबुक के ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन फीचर ने ‘शी जिनपिंग’ को ‘मिस्टर शिटहोल’ लिखा
  • म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के पेज पर सबसे पहले गलती देखी गई
  • फेसबुक ने कहा- बर्मीस भाषा के डाटाबेस में शी (Xi) का नाम शामिल न होने से गड़बड़ी हुई

R24 News : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की म्यांमार यात्रा के दौरान उनके नाम का गलत अनुवाद दिखाने के लिए फेसबुक ने शनिवार को खेद जताया। बर्मीस भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद के दौरान फेसबुक के ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन फीचर ने शी जिनपिंग को ‘मिस्टर शिटहोल’ लिख दिया था। जिनपिंग दो दिवसीय यात्रा पर नेपिदा पहुंचे थे। पिछले दो दशक में यह किसी चीनी राष्ट्रपति का पहला म्यांमार दौरा था।

म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के आधिकारिक फेसबुक पेज पर ट्रांसलेशन की इस गलती ने लोगों का ध्यान खींचा। शनिवार सुबह अंग्रेजी में अनुवाद की गई पोस्ट में लिखा था, “चीन के राष्ट्रपति मिस्टर शिटहोल शाम 4 बजे म्यांमार पहुंचे।” इसके बाद अगली पोस्ट में लिखा गया, “मिस्टर शिटहोल ने संसद में गेस्ट बुक पर हस्ताक्षर किए।” इस गलती के बाद फेसबुक ने खेद जताया और इसे तकनीकी गड़बड़ी करार दिया।

म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के आधिकारिक फेसबुक पेज का स्क्रीनशॉट

फेसबुक ने तकनीकी गड़बड़ी पर माफी मांगी

फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, “हमने फेसबुक पर बर्मीस से अंग्रेजी में गलत अनुवाद के लिए जिम्मेदार तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर दिया है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं, ताकि इस तरह की गलती न दोबारा न हो। इस गड़बड़ी से हुई परेशानी के लिए माफी चाहते हैं।”

बर्मीस भाषा के कई शब्दों को ‘शिटहोल’ लिखा

फेसबुक ने कहा कि उसके बर्मीस ट्रांसलेशन डाटा में ‘शी’ (Xi) का नाम नहीं था। इस तरह के मामलों में फेसबुक का सिस्टम समान अर्थ वाले शब्दों का इस्तेमाल करता है। कंपनी ने जब बर्मीस में ‘शी’ (Si और Shi) से शुरू होने वाले कई शब्दों का परीक्षण किया, तो उन्हें भी ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन टूल ने ‘शिटहोल’ लिख दिया था।

फेसबुक म्यांमार में लोकप्रिय, चीन में बैन

तकनीकी रूप से समृद्ध म्यांमार में फेसबुक काफी लोकप्रिय है। लोग खबरों, मनोरंजन और बातचीत के लिए सबसे ज्यादा फेसबुक पर ही जाते हैं। कई जगह इसे इंटरनेट का पर्याय माना जाता है। राजनेता और सरकारी एजेंसियां भी आधिकारिक बयानों और घोषणाओं के लिए ​​इसका इस्तेमाल करती हैं। दुनिया भर में करीब 200 करोड़ लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि चीन में इस पर प्रतिबंध है।

Posted By: Aditya Dubey R24 News

Share this on WhatsApp
Tags: 'शिटहोल'R24 Newsचीनजिनपिंगफेसबुकराष्ट्रपति
Previous Post

R24 News:गुमला / डंपर की चपेट में आने से कार 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत; दो गंभीर

Next Post

R24 News IPL 2021: MS Dhoni चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ही खेलेंगे: श्रीनिवासन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In