Publish Date: Thu, 13/Feb2020
-
बचने के लिए सुबोध भागे तो अपराधियों ने पीछा किया और उन्हें गोली मार दी
-
दीघा थाने की पुलिस के अनुसार सुबोध की स्थिति गंभीर है
R24News : पटना/ बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर सुबोध को गोली मार दी। घटना बुधवार सुबह की है। दीघा थाना क्षेत्र के पोलशन के रहने वाले सुबोध बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे।
पंचवटी कॉलनी के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बचने के लिए सुबोध भागे तो अपराधियों ने पीछा किया और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने पर सुबोध जमीन पर गिर गए और उनकी बाइक सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।
स्थानीय लोगों ने सूचना दी तब पुलिस पहुंची और सुबोध को पीएमसीएच ले गई। दीघा थाने की पुलिस के अनुसार सुबोध की स्थिति गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को घटनास्थल से गोली का खोखा मिला है।


