Publish Date: Sat, 8/Feb2020
-
सुबह से हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, रविवार से दाे दिन चलेगी शीतलहर
-
बादल छंटने के बाद बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षाेभ की वजह से हो रही बारिश
R24News : झारखंड में शनिवार काे भी मौसम बदला रहा। सुबह से जारी बूंदाबांदी ने विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ा दी है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम था। मौसम विभाग के अनुसार, 9 फरवरी से बादल छट सकते हैं और धूप खिलेगी। हालांकि इसके बाद दो दिनों तक शीतलहर चलने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
जमशेदपुर में ठंड से महिला की माैत
इधर, बिरसानगर बस्ती में गुरुवार रात ठंड लगने से 40 साल की एक महिला की माैत हाे गई। पाेस्टमॉर्टम के बाद साेनारी थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि महिला की माैत ठंड लगने से हुई है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। महिला भीख मांगकर गुजारा करती थी। उसकी पहचान नहीं हाे पाई है।
कई जिले बारिश से प्रभावित
शनिवार सुबह से ही काेहरा और बादल छाए रहे। रांची, बाेकाराे, धनबाद, पलामू और गढ़वा सहित अन्य जिलाें में छिटपुट बारिश हुई। इससे लोगों को खासा परेशानी भी हुई। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ की वजह से झारखंड में बादल छाए हैं और बारिश हाे रही है।
कल से गिरेगा न्यूनतम तापमान
शुक्रवार को भी दाेपहर बाद अधिकतर जिलाें में बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बादल छंटने के बाद 9 फरवरी से ठंड फिर बढ़ जाएगी। दाे दिनाें तक शीतलहर चलेगी। न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है।
बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से बदला माैसम
माैसम वैज्ञानिकाें के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न क्षेत्र का दबाव बना हुआ है। इससे झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकतर हिस्साें में माैसम बदला है। बादल छाए हुए हैं। बारिश हाे रही है।


