Publish Date:Thu, 13 Feb 2020

R24News : शेयर बाजार लगातार दो दिन बढ़त के बाद गुरुवार को नुकसान में रहा। सेंसेक्स 106.11 अंक की गिरावट के साथ 41,459.79 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक बार 41,338.31 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 26.55 प्वाइंट नीचे 12,174.65 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,139.80 तक गिर गया था। विश्लेषकों के मुताबिक महंगाई दर बढ़ने और औद्योगिक उत्पादन में गिरावट की वजह से बाजार में बिकवाली हुई। चीन में कोरोनावायरस के मामले बढ़ने की वजह से भी निवेशकों के मन में चिंताएं हैं।
- इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.6% गिरावट, टाटा स्टील में 1.8% नुकसान
एनएसई पर 11 में से 6 सेक्टर इंडेक्स में गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 16 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 6 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। प्राइवेट बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.36% लुढ़क गया। दूसरी ओर फार्मा इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.85% फायदे में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
इंडसइंड बैंक | 3.57% |
टाटा स्टील | 1.77% |
एनटीपीसी | 1.71% |
आईसीआईसीआई बैंक | 1.68% |
कोटक बैंक | 1.48% |
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
यस बैंक | 6.39% |
डॉ. रेड्डी | 3.95% |
जी एंटरटेनमेंट | 2.56% |
एसबीआई | 2.28% |
टाइटन | 2.25% |
For more info kindly follow us on :