Date:Sat, 25 Jan 2020
रांची, R24 News। झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनते ही विधि-व्यवस्था बिगड़ने के आरोपों के साथ शनिवार को भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रामक और विरोधी तेवर दिखाए।
भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुआई में राजभवन पर मौन धरना दिया। चाईबासा के गुदड़ी में सात आदिवासियों के सामूहिक नरसंहार और लोहरदगा में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाली गई रैली पर पथराव के की मुखालफत करते हुए भाजपा नेताओं ने राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू को एक ज्ञापन भी सौंपा। राजभवन के पास एक दिवसीय मौन धरना में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, सांसद सुदर्शन भगत, सीपी सिंह और नीरा यादव समेत कई सांसद विधायक मेयर मौजूद रहे।
Gudri Massacre भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की अगुआई में शनिवार को राजभवन पर मौन धरना दिया गया। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू को एक ज्ञापन भी सौंपा।