Publish Date: Mon, 27/Jan2020Citizenship Amendment Act केरल पंजाब और राजस्थान के बाद साेमवार 27 जनवरी को पश्चिम बंगाल में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
R24News : कोलकाता/ Citizenship Amendment Act नागरिकता संशोधन के विरोध में देश भर में धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। केरल, पंजाब और राजस्थान के बाद सोमवार को पश्चिम बंगाल विधान सभा में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जाएगा। अगर सीएए के खिलाफ यहां ये प्रस्ताव पास हो जाता है तो यह देश का ऐसा चौथा राज्य होगा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुरुआत से ही इस कानून का विरोध कर रही हैं।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। केरल, पंजाब व राजस्थान के बाद आज पश्चिम बंगाल में भी 27 जनवरी को पेश किया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस पार्टी आज सदन में ये प्रस्ताव पेश करेगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से लाये जा रहे इस प्रस्ताव का कांग्रेस और लेफ्ट दोनों ही दल समर्थन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ममता सरकार इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी।
बता दें कि 22 जनवरी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता व सिलीगुड़ी के हिल्स इलाके में महाजुलूस निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसी क्रम में दार्जिलिंग शहर में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महाजुलूस भी निकाला गया था। यह जुलूस रार्बट्सन रोड से गांधी रोड, डीबी गिरि रोड, एनएच 55 होते हुए दार्जिलिंग मोटर स्टैंड तक गया था और बाद में सभा में तब्दील हो गया था। महाजुलूस को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे पूरे पहाड़ के लोग इसमें सम्मिलित होने आ गए हों। यहां जनसभा को संबोधित करते हु ए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि हम सभी हिंदुस्तानी हैं लेकिन भाजपा इस कानून के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है। क्या हिल्स में रहने वालों लोगों की कोई इज्जत नहीं है, जब भी चुनाव का समय आता है तो हिल्स के वोटरों को पैसे देकर खरीद लिया जाता है।
Posted By: Aditya Dubey R24 News