• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Monday, June 27, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home पश्चिम बंगाल

R24 News : Coronavirus/ बैंकॉक से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे दो लोग संक्रमित, बंगाल में तीन मामलों की पुष्टि

R24 News : Coronavirus/ बैंकॉक से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे दो लोग संक्रमित, बंगाल में तीन मामलों की पुष्टि
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

Publish Date: Thu, 13/Feb2020

R24News : बैंकॉक से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे दो लोगों के थर्मल स्क्रिनिंग के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी जानकारी दी है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार इसके साथ ही कोलकाता में तीन मामलों की पुष्टि हो गई है। बता दें कि केरल में इससे पहले तीन मामले सामने आ चुके हैं। तीनों चीन से केरल लौटे थे।

मंगलवार को हिमाद्री बर्मन नामक एक यात्री और बुधवार को नगेंद्र सिंह के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक कौशिक भट्टाचार्य ने पीटीआइ को इसकी जानकारी दी। दोनों को बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोलकाता से चीन के बीच उड़ानें रद

भट्टाचार्य ने बताया कि इससे पहले अनीता उरांव नामक एक यात्री ने भी थर्मल स्कैनिंग के दौरान कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। पहले से ही दो एयरलाइनों ने कोलकाता से चीन के बीच उड़ानों को रद कर दिया है। लो कॉस्ट कैरियर इंडिगो ने 6 फरवरी से 25 फरवरी तक कोलकाता और गुआंगज़ौ के बीच अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से रद कर दिया है। एयरलाइन ने इसकी जानकारी एक बयान जारी करके दिया था।

यात्रियों की स्क्रीनिंग

इंडिगो के बाद, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने 10 फरवरी से 29 फरवरी तक चीन के कुनमिंग से कोलकाता के बीच अपनी उड़ानों को स्थगित कर दिया। चीन, हांगकांग, सिंगापुर और बैंकाक से कोलकाता आने वाली उड़ानों के यात्रियों का 17 जनवरी से स्क्रिनिंग किया जा रहा था। वर्तमान में, हांगकांग, सिंगापुर और बैंकॉक से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है, क्योंकि चीन से आने जान वाली कोई फ्लाइट नहीं चल रही हैं।

चीन में 1,367 लोगों की मौत

बता दें कि चीन के वुहान शहर में दिसंबर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद 25 से ज्यादा देशों में यह फैल गया।चीन में इससे अब-तक 1,367 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 60,000 मामले सामने आए हैं। वहीं जापान के योकोहामा तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर मरीजों की संख्या 218 हो गई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अनुसार क्रूज पर सवार दो भारतीय भी इससे संक्रमित हो गए हैँ। उन्होंने हर संभव मदद मुहैया कराने की बात कही है।

Share this on WhatsApp
Tags: CoronavirusINDIAR24 NewsWEST BENGAL
Previous Post

R24 News : कलकत्ता हाई कोर्ट में एक महिला की गुहार, माई लॉर्ड- मैं मां बनना चाहती हूं

Next Post

R24 News : मुकुल रॉय के खिलाफ कार्रवाई पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने लगाई रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In