Publish Date: Tus, 4/Feb2020
R24News : Events in Dhanbad today/ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अपना 48वां स्थापना दिवस मना रहा है। 4 फरवरी, 1973 को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झामुमो की स्थापना हुई थी। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में मंगलवार की शाम स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से भाग लेंगे।
-
आइए, 4 फरवरी, 2020 को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों-Events in Dhanbad को जानते हैंः-
-
झारखंड विकास मोर्चा की बैठक, झारखंड मैदान चिड़ागोड़ा, दोपहर 12 बजे।
-
कोल माइंस प्रोविडेंटफंड इंप्लाइज कांग्रेस का आम सभा सीएमपीएफ मुख्यालय पर 1:30 बजे।
-
एलआइसी कार्यालय कतरास के सामने बीमा अभिकर्ताओं का धरना, सुबह 11 बजे ।
-
केसलपुर रोड पंजाबी मोहल्ला दुर्गा पूजा मैदान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ, दोपहर 3 बजे।
-
फाटामहुल पंचायत के बरमसिया गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा, सुबह 9 बजे।
-
कांको के बरवाडीह गांव में रुद्र महायज्ञ को लेकर मंडप प्रवेश, अरणि मंथन व हवन, सुबह 9 बजे।
-
चेतना महाविद्यालय सहराज गोविंदपुर में जन संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय चिंतक गोविंदाचार्य का संबोधन, दोपहर तीन बजे।
-
बीसीसीएल की केंद्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम जियलगोरा, दोपहर 2.30 बजे।
-
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर से धनबाद आगमन, 4 बजे।