
R24news :नई दिल्ली, दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। लक्ष्मी नगर सीट पर रुझान आना भी शुरू हो गए हैं। 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 136272 वोट पड़े। वहीं, वोटिंग फीसद 61.48 रहा। भाजपा से अभय वर्मा मैदान में हैं। आप से नितिन त्यागी। कांग्रेस से हरि दत्त शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।Laxmi Nagar Delhi Assembly Election 2020 Result Live लक्ष्मी नगर सीट पर चल रही मतगणना के सभी Latest Updates पढ़ें
अभी फिलहाल लक्ष्मी नगर से आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी विधायक हैं। यहां कुल मतदाता -2,18,904, पुरुष मतदाता -1,22,148, महिला मतदाता -96,750 हैं।
Laxmi Nagar Delhi Assembly Election 2020 Result Live:
-लक्ष्मी नगर(तीसरा राउंड)
भाजपा-14117
आप- 18850
कांग्रेस- 1007
-लक्ष्मी नगर आप उम्मीदवार 4000 वोट से आगे चल रहे हैं।
-लक्ष्मी नगर विधानसभा चौथा राउंड में आप प्रत्याशी नितिन त्यागी 5000 वोट से आगे।
अभी फिलहाल लक्ष्मी नगर से आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी विधायक हैं। यहां कुल मतदाता -2,18,904, पुरुष मतदाता -1,22,148, महिला मतदाता -96,750 हैं।
दिल्ली की 70 सीटों में से लक्ष्मीनगर को 2002 गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिया गया था। 2008 में कराए गए पहले चुनाव में यहां से कांग्रेस के डॉक्टर एके वालिया विधायक चुने गए। उन्होंने भाजपा के मुरारी सिंह पंवर को हराया था। 2013 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के विनोद कुमार बिन्नी ने जीत हासिल की। 2015 में यहां से आप नेता नितिन त्यागी विधायक चुने गए। यह इलाका अक्षरधाम मंदिर के लिए जाना जाता है। इस इलाके में विभिन्न क्षेत्रों की पढ़ाई के लिए कोचिंग सेंटर भी बहुतायत में हैं।