Publish Date: Thu, 23/Jan2020Mamata Banerjee In Darjeeling मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि गोरखा अगर एक हो जाए तो देश का कानून कुछ नहीं कर सकता है। देश का बंटवारा नहीं होने देंगे। गोरखा देश के नागरिक हैं।
R24 News : दार्जिलिंग/ Mamata Banerjee In Darjeeling: नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता, सिलीगुड़ी के बाद हिल्स इलाके में महाजुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि केंद्र सरकार के इस कानून के खिलाफ आंदोलन पहले से जारी है। इसी क्रम में बुधवार को दार्जिलिंग शहर में इस कानून के खिलाफ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महाजुलूस निकला। यह जुलूस रार्बट्सन रोड से निकलकर गांधी रोड, डीबी गिरि रोड, एनएच 55 होते हुए दार्जिलिंग मोटर स्टैंड पहुंचकर यह जुलूस सभा में तब्दील हो गई।
महाजुलूस को देखकर मानो ऐसे लगा रहा था कि पूरा पहाड़ के लोग इसमें शामिल हो गए। जहां पर मुख्यमंत्री ने हिल्स के लोगों वे भाजपा एवं उसके कानून का विरोध करने की अपील की। दार्जिलिंग मोटर स्टैंड में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम सब हिंदुस्तानी हैं और भाजपा देश को बांटने की साजिश कर रही है। क्या हिल्स के लोगों की इज्जत नहीं है। जब भी चुनाव आता है तो पैसे देखकर हिल्स के वोटरों को खरीद लिया जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सीएए, एनआरसी व एनपीआर के बारे में लोगों को सच्चाई बताए, आखिरकार यह क्या है। जब तक तीनों बिल वापस नहीं लिए जाएंगे, हमलोगों का आंदोलन इसी प्रकार चलता रहेगा। बंगाल में किसी भी कीमत पर यह कानून को लागू होने नहीं दिया जाएगा। भाजपा अपने राज्यों में लागू नहीं करके, बल्कि बिना भाजपा वाले राज्यों में लागू करने पर जोर दे रही है। इस कानून के डर से बंगाल में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि इस कानून से एक भी गोरखा प्रभावित नहीं होगा। गोरखा अगर एक हो जाए, तो देश का कानून कुछ नहीं कर सकता है। देश का बंटवारा नहीं होने देंगे। गोरखा देश के नागरिक हैं। उनकी नागरिकता को कोई छिन नहीं सकता है। विरोध करने पर गाली देने से नहीं चलेगा। यहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई व बौद्ध समुदाय के लोग आपस मे भाई भाई है। इस दिन सभा के अंत में राष्ट्रीय गीत गाकर जनसभा का समापन हो गया। सभा में गोजमुमो अध्यक्ष विनय तामांग, अमर सिंह राई ने अपना वक्तव्य रखा।
दार्जिलिंग के चौक बाजार में सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में सीएए व एनआरसी के खिलाफ महाजुलूस।
Posted By: Aditya Dubey R24 News