Publish Date:Thu, 27/Feb2020
R24News : Snowfall in Darjeeling दार्जिलिंग के टाइगर हिल में बुधवार सुबह के समय एक फीट तक बर्फबारी हुई। मौसम का मिजाज मंगलवार से ही कुछ बदला हुआ था। मंगलवार को भी दार्जिलिंग के टाइगर हिल समेत संदकफू, कलिंगपोंग, घूम मिरिक में भी बारिश और बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के कारण दार्जिलिंग में तापमान गिर गया है। पूरे इलाके में हुई झमाझम बारिश के कारण ठंड एक बार फिर लौट कर आ गयी है।
West Bengal: Tiger hill in Darjeeling received snowfall. (26.02) pic.twitter.com/uBDOultCbI
— ANI (@ANI) February 26, 2020
बारिश से हुआ जलजमाव, लोग परेशान
सिलीगुड़ी में भी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने सिलीगुड़ी नगर निगम पंचायत में रोष भी प्रकट किया और जल निकासी की मांग भी की। बारिश के कारण जलजमाव होने से नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी सहित सीमावर्ती क्षेत्र डांगुजोत व गलगलिया समेत कई क्षेत्रों में रास्ता खराब हो गया है, सड़कें कीचड़ से भर गयी हैं। बारिश और बर्फबारी से एक बार फिर ठंड लौट कर आ गयी है।
किसानों के चेहरे पर खुशी
असमय हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी छा गयी है क्योंकि मकई की खेती करने वाले किसानों के लिए ये बारिश फायदेमंद है। जिससे किसानों को उत्तम फसल की उम्मीद जगी है। बर्फबारी के कारण पूरा दर्जिलिंग सफेद चादर से ढक गया है। पेड़-पौधों पर बर्फ की सतह जम गयी है।
पर्यटकों पर पुलिस की पैनी नजर
दार्जिलिंग की पहाडिय़ों पर जाने वाले वाहनों को लेकर भी पुलिस सतर्क हो गयी है। पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस ने दार्जिलिंग टाइगर हिल्स व अन्य स्थानों पर जा रहे पर्यटकों पर पुलिस की पैनी नजर है। इसके लिए भी जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार पर्यटकों और स्थानीय निवावियों से संपर्क कर रहे हैं।